Ank Jyotish Numerology Prediction 1 November 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक- 1 नाम अक्षर- A I J Q Y
आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा, परन्तु आपका ध्येय अपने लक्ष्य की प्राप्ति में रहेगा। आप किसी की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। थोड़ा बहुत आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर- B K R
अपने मन में भेद भाव न आने दें। अपने चंचल दिमाग को वश में करें। वाहन सावधानी पूर्वक एवं धीरे चलाएं वरना दुर्घटना हो सकती है। नई साझेदारी, गठबंधन या सगाई आदि के योग बनेंगे। आप अपनी खुशियों को परिवार व मित्रों के साथ साझा करेंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा
4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर- C G L S
आप महसूस कर सकते हैं कि लोग आपका विरोध कर रहे हैं। अपने सहकर्मी से व्यवहार बनाकर रखें। रिश्तों में अहंकार का प्रदर्शन हानि पहुंचा सकता है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर- D M T
पुरानी चली आ रही परेशानियां कम होंगी। कोर्ट कचहरी में चल रहे केस आपके पक्ष में हो सकते हैं। आलस्य की वजह से आप काफी समय व्यर्थ में बर्बाद करेंगे।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक- 5
नाम अक्षर- E H N X
आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कम करेंगे। जंक फूड खाने के कारण सेहद खराब हो सकती है। धन को सही जगह निवेश करने के कारण लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। शुभ अंक - 40
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक- 6
नाम अक्षर- U V W
आलस्य आप पर हावी रहेगा। पारिवारिक कलह हो सकती है। सेहत के प्रति सावधान रहें अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - बैंगनी
8 of 10
number
अंक-7
नाम अक्षर- O Z
जमीन, जायदाद अथवा अन्य प्रॉपर्टी में कोई धोखा मिल सकता है। बचत कम होगी खर्चा ज्यादा बढ़ेगा। बेकार में अपना समय तर्क-वितर्क में न गंवाए।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – नारंगी
9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- F P
छात्र-छात्राओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है। अविवाहित व्यक्तियों के विवाह का योग बन रहा है। व्यापार में पार्टनरशिप करने से बचें। यात्रा भी हो सकती है, लेकिन यात्रा का निष्कर्ष सामान्य रहेगा।
शुभ अंक -11
शुभ रंग – नारंगी
अंक- 9
आपके गलत व्यवहार के कारण लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। नम्र रहें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रियतम के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - पीला