फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 01 जून: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Mon, 01 Jun 2020 07:14 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 01 June: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
मूलांक 1 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y

जीवनसाथी को घर की शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। आज अत्यधिक खर्च होगा। बातचीत से ऑफिस में सबका दिल जीत लेंगी। मानसिक शांति रहेगी। बच्चों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
मूलांक 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 

कला और संगीत की तरफ रूझान बढ़ेगा। नए कपड़े खरीदने का मन करेगा। किसी मित्र से लाभ मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी में आए विघ्न और बाधाएं कम होंगी।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला

4 of 10
मूलांक 3 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

वाणी की कठोरता का प्रभाव आपके करियर पर पड़ सकता है। आलस्य हावी रहेगा, जिस कारण कार्य के समय सीमा में पूरा होने में संदेह है। कार्य स्थल का बदलाव होने की संभावना है।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
मूलांक 4 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 

जोश से भरे हैं। कार्य स्थल पर दूसरों से आशाएं कम लगाएं। अपने लक्ष्यों को पाने की प्लानिंग करें। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर कोई कार्य रूका हुआ था तो अब आगे बढ़ेगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – जामनी
विज्ञापन

6 of 10
मूलांक 5 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 

व्यापार में दीर्घकालिक निवेश से फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता–पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। 
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
मूलांक 6 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W

मन में असंतोष घर कर सकता है। पेट की परेशानी डॉक्टर के दरवाजे पर ले जा सकती है। सेहत का ध्यान रखें। धन का लाभ हो सकता है। माता से संबंध बेहतर होंगे। लोन लेने से बचें। कुछ दिनों के बाद प्लान करें।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – नीला

8 of 10
मूलांक 7 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 

वाणी की नम्रता संबंधों में मधुरता लाएगी। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। घर परिवार पर खर्चा बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलन बॉस को प्रभावित करेगा। सम्मान मिल सकता है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
मूलांक 8 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 8
नाम अक्षर - F P

आत्मविश्वास जीवन में तरक्की लाएगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। विद्यार्थियों को मन वांछित स्कूल या कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
मूलांक 9 - फोटो : सोशल मीडिया
अंक – 9
सेहत नाजुक हो सकती है, अपने अंहकार को प्रेम के रिश्तों में न आने दें। संगीत की तरफ रूझान बढ़ेगा। मूवी आदि जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। स्थान परिर्वतन हो सकता है। व्यापार में परिवर्तन लाने की योजना बनाएंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें