फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 01 जुलाई: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 01 Jul 2020 07:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 1 July 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार शाम बिताएंगे। सरकारी नौकरी लग सकती है। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। पति-पत्नी का मतभेद खत्म होगा और पैसा भी आयेगा, परन्तु टिक नहीं पाएगा। मित्रों व दोस्तों के साथ शाम बीतेगी।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
आपके अपने लोग ही आपके शत्रु होंगे। मन अनेक प्रकार की शंकाओं से विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। ध्यान रखें कोई गलत शब्द का प्रयोग न करें। सावधानी बरतें। मन को रचनात्मक कार्यों में लगाएं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आर्थिक गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे। कोर्ट—कचहरी में आपकी विजय निश्चित है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीददारी करेंगे। मेहनत खूब करेंगे लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पाएगा। पुराने मित्र मिलेंगे जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेमी से मतभेद बढ़ेगा। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
सफलता मुश्किल से मिलेगी। स्वंय की कुशलता से आज जो कार्य कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी और कार्य को पूरा किए बगैर आपको चैन नहीं मिलेगा। विवाह का योग बन रहा है। आपके प्रेम-संबंध में मधुरता कम रहेगी।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन घर परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। आपको अपने इच्छा के अनुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी। मेहमानों का आवागमन रहेगा। व्यापार में कठिनाइयों के साथ सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6 
नाम अक्षर - U V  W
आप संतुष्ट व खुश रहेंगे। प्रेम विवाह का योग बन रहा है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमिका पर ज्यादा खर्चा करेंगे। घर का सामान खरीद सकते हैं। ऑफिस के कामकाज से आपको कठिन लक्ष्य मिल सकता है। सफलता मुश्किल से मिलेगी।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z 
आपको व्यापार के क्षेत्र में फायदा होगा। प्रेम संबन्ध खराब हो सकते हैं। पेट से सम्बन्धित समस्या बच्चों में बढ़ सकती है। समय रहते जांच करवाते रहें। दिन बच्चों के साथ अच्छा रहेगा। ध्यान रहे, आपकी आलोचना या निंदा हो सकती है।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – मेजेन्टा

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ जायेगी। नवीन वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। आप में समर्पण का भाव रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
घर में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। नया आर्डर मिल सकता है। कामकाज व व्यापार की स्थितियां मजबूत होंगी। व्यर्थ की बात पर विवाद, कलह हो सकता है।
शुभ अंक – 1 
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें