फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 7 मार्च 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Wed, 06 Mar 2019 04:48 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

अंक 1 वाले जातक सूर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। अपने मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होते हैं। कार्य की अधिकता की वजह से तनाव में आ सकते हैं। आज अपनी भावनाओं को काबू करने में आपको थोड़ी परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं।  
शुभ अंक-  13
शुभ रंग-  नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर - B K R

आज के दिन इंटरव्यू, परीक्षा आदि में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। राजकीय कार्य में आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। वाहन लेने के योग हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी आ सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सफेद

4 of 10
number
अंक- 3
नाम अक्षर - C G L S

धीरज के साथ काम लें। आज आपका रवैया लोगों को भ्रमित कर सकता है। आज आप अपनी मेहनत से नया अविष्कार कर सकते हैं। जिसे करने के लिए सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में आकर लिए गए निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर - D M T

आज आप परिस्थितियों से घबरा सकते हैं, इसलिए आज कोई रिस्क न लें। महत्वाकांक्षा रखें लेकिन अपने विवेक का भी सही इस्तेमाल करें। धार्मिक कार्यों एवं तीर्थ स्थानों पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E H N X

आपके दुश्मन आपसे परास्त होगें। शादी का योग बनता नजर आ रहा है। बच्चों के लिए जीवनसाथी की तलाश रहेगी। पुत्र एवं जीवनसाथी से सुख मिलेगा। आपके पास जो भी है, उसी से आपको संतुष्ट रहना पड़ेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक 17
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6
नाम अक्षर - U V W

आज आप किसी बड़े कार्य को अंजाम देंगे। प्रभु आज आपके साथ है। आज मौज का दिन है। होटल के व्यापारियों के लिए आज दिन खास रहने वाला है। आपकी बुद्धि की तारीफ हो सकती है। पारिवारिक तालमेल न बिठा पाने के कारण पति-पत्नी के रिश्तों में खटास आ सकती है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है।
शुभ अंक -24
शुभ रंग – हरा

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर - O Z

प्रेमी-प्रेमिका में मधुर संबंध बनेंगे। स्वयं को संवारने के लिए योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनी काबिलियत से आप नवीन खोज करेंगे। आपमें आत्मविश्वास का स्तर बढ़ेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग- नारंगी

9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर- F P

आपके परिवार में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो सकते है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आज आप विरोधियों से प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। भाई-बहन के संबंधों में कटुता आ सकती है।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – क्रीम।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आप किसी बड़े खर्च के गिरफ्त में आ सकते हैं। आज आपका सारा ध्यान घर-परिवार पर ही रहेगा। आज आपकी अभिलाषा की पूर्ति हो सकती है। अचानक धन प्राप्त होगा। रोमांस, प्यार शादी की जो मनोकामना है वह पूरी होगी।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग –लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें