फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 4 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Thu, 03 Jan 2019 05:09 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक – 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज सभी कार्य सिद्ध होंगें, रूके हुए कार्य संपन्न हों सकते हैं। आज निवेश करें आपके लिए अच्छा दिन हैं और मिले हुए अवसर का लाभ उठाए। आज के दिन गृहस्थ जीवन में मधुरता कम रहेगी। धन का निवेश करने से पहले भली-भाँति उसकी जाँच लें। सेहत संबन्धी समस्या आ सकती हैं, अपनी आँखों का टेस्ट करवा लें।
शुभ अंक -11
शुभ रंग सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
नाम अक्षर – B K R
मन विचलित रहेगा, पत्नी से आज के दिन झगड़ा हो सकता हैं।  जो भी आप से मिले उसे नम्र व्यवहार के साथ बात करें, कम बोलें। संतान से सुख मिलेगा खास करके बेटियों से खुशी मिलेगी। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती हैं।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – गुलाबी

4 of 10
number
अंक -3
नाम अक्षर – C G L S
जो विद्यार्थी या युवक – युवतियाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। आज का दिन उनके लिये खराब है। नये कोर्स का पर्चा आज न भरें। शेयर सट्टा में निवेश करने से पहले पूरी जानकारी कर लें। नेता, डाक्टर, वकील आदि के लिए  आज का दिन अच्छा है। विवाहित जीवन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज का दिन अनिश्चितता से भरा हुआ रहेगा, आज के दिन परिवार व करीबी दोस्तों के साथ लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। सेहत संबन्धी समस्या आ सकती है। परिवार के साथ प्रति सचेत रहें। अंत में कुछ खुशी के पल बीतेंगे।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग हल्का लाल
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक – 5
नाम अक्षर – E H N X
विद्यार्थियों के लिए खुश खबरी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज के दिन गृहस्थ जीवन में मधुरता कम रहेगी। व्यापार, शेयर मार्किट से लाभ होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा।भाग्याँक 5 वाले जातक नये निवेश में धन सोच समझकर लगायें। निवेश करने से पहले ऑकलन कर लें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6
नाम अक्षर – U V W
जो जातक प्रेम-विवाह करने में इच्छुक हैं। उनके विवाह में बाधा आ सकती है। गृहस्थ जीवन में मधुरता कम रहेगी लेकिन परिवार की जरूरतों को पूरा करना न भूलें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम को व्यवस्थित करें। जिन जातकों की जन्म-तिथियों में 2 अंक बार बार आ रहा हैं, उन्हें अचानक अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – लेमन

8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर – O Z
सरकारी नौकरी लगने का योग नजर आ रहा हैं, परन्तु घर की सुख-शांति में कमी आ सकती हैं। छोटे भाई से मतभेद हो सकता हैं। आँखों की तकलीफ बढ़ सकती है। नये प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। सन्तान का दाखिला मनपसन्द स्कूल में हो जायेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – हरा

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर – F P
विपरीत लिंग से परेशानी, मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। विरोधी बढ़ सकते हैं। परन्तु अंत में जीत आप की होगी।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
दिन अच्छा रहेगा, आप आज जमीन जायदाद खरीद सकते हैं, लेकिन जायदाद को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता हैं। सन्तान के प्रति सचेत रहें, बुरी खबर आ सकती हैं। सामाजिक तौर पर
प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें