फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 4 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sun, 03 Feb 2019 06:01 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज उत्तम दिन है। घर-परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे। हमसफर का साथ मिलेगा। प्रेम के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

आज आप अपनी मनमर्जी किसी के साथ न करें अन्यथा मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- जामुनी

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

सरकारी एवं वित्तीय काम बनेंगें। खर्च  संबंधी कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्य एवं गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। घरेलू परेशानी खत्म होगी। कपड़ों व अन्य सौंदर्य सामान की शॉपिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक-1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन यात्रा में कष्ट की अनुभूति होगी। पारिवारिक ताल-मेल बिठाने का अच्छा दिन है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। आने वाला समय शुभ है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं। उनकी संगत से दूर रहें। धन की प्राप्ति का दिन है। परिवार के साथ शाम को घूमने के लिए समय निकाल लेंगें। प्रियजन के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी, वो सारी शंकाए दूर होंगी।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज आप पार्टियों एवं समारोहों में भाग लेंगे। जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगें। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सरकारी नौकरी या होटल में कार्य करने वाले जातकों को नया ऑर्डर मिल सकता है। इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। पानी उबाल कर पिएं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज सम्मान, पुरस्कार व गौरव मिल सकता है। उच्च शिक्षा का योग है, जो ग्रहण करना चाहते हैं, वह तैयारी शुरू कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्या चिन्ता का कारण हो सकती है।
शुभ अंक –  13
शुभ रंग – पीला

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

खर्च की अधिकता रहेगी। आर्थिक प्रगति हो सकती है। आज का दिन आपके लिए संतोषकारी  रहेगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे जो आगे सही साबित हो सकता है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ अंक –15
शुभ रंग – जामुनी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
इस अंक वाले व्यक्ति अनुसंधान, अन्वेषण में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति आप के पक्ष में रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। सिर पर चोट या बुखार हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें