फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 31 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Wed, 30 Jan 2019 04:53 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
नाम अक्षर.
A, I, J, Q, Y
शेयर मार्केट में पैसे ना लगाएं हानि हो सकती है। जमीन जायदाद में भी पैसा सोंच समझ कर ही लगाएं। आँखों का रखें ख्याल, इससे सम्बंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
नाम अक्षर B, K, R

यात्रा कार्यक्षेत्र से सम्बंधित लोगों को सफलता मिलेगी। बच्चों का सहयोग आपके जीवन में जोश व खुशियाँ लायेंगी। आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपके विरुद्ध जा सकते है। संयम और समझदारी से काम लें।
शुभ अंक: 16
शुभ रंग: काला

4 of 10
number
अंक 3
नाम अक्षर C, G, L, S

शुभ समाचार मिल सकता है। माँ के स्वास्थ्य का रखें ख्याल। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कॉम्पटिशन रहेगा परन्तु अच्छे अंक प्राप्त करनें की सम्भावना। सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन की रफ़्तार धीमी रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: फिरोजी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
नाम अक्षर D, M, T

आज का दिन शांति पूर्ण व्यतीत होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी इमेज का रखें ख्याल। आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। बेबुनियाद बातों पर ध्यान न दें और बहस न करें।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग :ब्राउन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
नाम अक्षर E, H, N,X

जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं वाद विवाद करने से बचें। अपनी भाषा में कंट्रोल रखें नहीं तो अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरुरत। शिक्षा में रुकावट आ सकती है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग :नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
नाम अक्षर U, V W

मानसिक परेशानियाँ घर का माहौल बिगाड़ सकती है। विदेश यात्रा न करें परेशानी हो सकती है। भविष्य से सम्बन्धित योजनाओं में जल्द बाजी न करें। रविवार का दिन नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ है।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग :लाल

8 of 10
number
अंक 7
नाम अक्षर O, Z

जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने जीवन साथी की जरूरतों का रखें ख्याल मीठा बोलें। किसी नए कार्य के शुरुआत के लिए संयोग अच्छा है। अपने स्वास्थ्य का रखें ख्याल। 
शुभ रंग: हरा

9 of 10
number
अंक 8
नाम अक्षर F, P

अपनी जमापूँजी का खर्च ध्यान पूर्वक करें। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते रहें। आपके सीनियर आपसे खुश रहेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। नया वर्ष नई चुनौतियां लाएगा। संयम से काम करें।
शुभ अंक: 20
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
अपने बॉस से बना कर रखें। जिन जातको की तिथि में 1 अंक अधिक आ रहा है उनको धन हानि की सम्भावना हो सकती है। सरकारी और प्राधिकरण क्षेत्र में आपको सम्मान देगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपके खिलाफ जा सकते हैं बचाव करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें