फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 30 मार्च 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Fri, 29 Mar 2019 04:31 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। बिज़नेस डील फाइनल हो सकती है, अपने प्रोजेक्ट और घर परिवार पर ध्यान दे पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश करे। काम को हमसफर का साथ मिलेगा। बच्चों के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – लाल
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

आज छुट्टी लेने का मन करेगा। किसी के साथ आपकी मनमर्जी मंहगी पड़ सकती है। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। धन का लाभ होगा।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- जामुनी
 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

सरकारी एवं वित्तीय काम बनेंगे। खर्च बढ़ने के कारण कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवसाय पर नजर रखें। धार्मिक कार्य एवं गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। घरेलू परेशानियां कम हो सकती है। विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं। कपड़ों व अन्य सौंदर्य सामान की शॉपिंग कर सकते हैं।
शुभ अंक-12
शुभ रंग – पीला
 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन यात्रा में कष्ट की अनुभूति होगी। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय न लें। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक ताल-मेल बिठाने का अच्छा दिन है। भविष्य की योजनाओं पर विचार करें। आने वाला समय शुभ है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – हरा
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज का दिन आपके लिए बड़ा शुभ है। धन प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ शाम को घूमने के लिए समय निकाल सकते हैं। प्रियजन के प्रति आपके मन में जो गलतफहमी थी, वह सारी शंकाए दूर होंगी। जमीन-जायदाद का क्रय-विक्रय हो सकता है।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – ग्रे
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज आप पार्टियों एवं समारोहों में भाग लेंगे। जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नी में खर्चों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नए बॉस आपसे इम्प्रेस हो कर तरक्की दे सकते हैं। सरकारी नौकरी या होटल में कार्य करने वाले जातकों को नया ऑर्डर मिल सकता है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित करेगे।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – पीला
 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज सम्मान, पुरस्कार व गौरव मिल सकता है। उच्च शिक्षा का योग बनता नजर है, जो ग्रहण करना चाहते हैं, वह तैयारी शुरू कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते है। माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्या चिंता का कारण हो सकती है। शुरू किए गए प्रोजेक्ट को आज पूर्ण करने का दिन है।
शुभ अंक 46
शुभ रंग – काला
 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

खर्च को कम करने की कोशिश में आप अवश्य सफल होंगे। आर्थिक प्रगति बढ़ सकती है। मानसिक रूप से संतोषकारी दिन रहेगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
शुभ अंक –6
शुभ रंग – जामुनी
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
जमीन-जयदाद पर इन्वेस्ट कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आज का दिन ज्यादा प्रयोग करने के लिए सही नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें