फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 2 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Fri, 01 Feb 2019 07:12 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगें। आज सचेत रहें, विरोधी या शत्रु आज आप पर हावी रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। बॉस आज खुश होकर प्रमोशन दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशी आएगी।
शुभ अंक -12
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

इस अंक के व्यक्तियों का स्वभाव शील एवं नरम होता है। भावना में बह कर कोई निर्णय न लें। आपकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रूचि आपको प्रसंशा दिलाएगी। पारिवारिक दृष्टि से सब खुश रहेंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- सफेद 

4 of 10
number
अंक - 3,
नाम अक्षर – C G L S

उच्च शिक्षा के लिए आवेदन भरने के लिये आज का दिन शुभ है। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्ते के लिए आज का दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक-15
शुभ रंग - क्रीम
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आपके अटके कार्य आज से पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज मौज-मस्ती नहीं कर पाएंगें। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें रिश्तों में समस्याएं आ सकती हैं। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – सुनहरा 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

सरकारी नौकरी वालों का ट्रांस्फर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो वह तलाश आज पूरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज उल्लास, प्रेम और रोमांस भरा दिन है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन या नया घर खरीद सकते हैं। रूके काम पूरे होंगे। आज के दिन आप रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – पिंक

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज आपका मन सातवें आसमान पर है। प्रियजन से जो उम्मीदें लगाए हो वह पूरी होगी। विदेश यात्रा पर जाने और नए संबंध बनने के योग हैं। आज आप चर्चा में रहेगें। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले आपको बेचैन करेंगे। परिवार का कोई व्यक्ति झुकना नहीं चाहेगा। परिजनों या पत्नी से मतभेद हो सकता है। परन्तु करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अपने अहम को न आने दें।
शुभ अंक – 17,
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। प्रेम सबंधों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नारंगी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें