फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 29 मार्च 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Thu, 28 Mar 2019 05:30 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

विवाह और प्रेम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। प्रेम विवाह में रूकावट आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं। सरकारी परेशानियां कम होंगी। आप अपने में ही चिंतन—मनन करेंगें। मेडीटेशन से आपको शांति मिल सकती है। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

विदेश यात्रा से लाभ होगा। परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं व उन्हें निभाने की कोशिश करें। इससे जीवन का स्तर बेहतर रहेगा। दुर्घटना की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी मेहनत से व्यापार में तरक्की हो सकती है।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने फाइनेंस को ठीक से मैनेज करें। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं जीवन में तरक्की लाएंगी। बैंक से लोन लेना है, तो आज ले सकते हैं। जीवन में संघर्ष आएंगें, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगें।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

किसी भी कार्य को बिना सोचे-समझे न शुरू करें। यात्राएं फिलहाल टालने की कोशिश करें। हानि होने की आशंका है। जीवन में बहुत कुछ बदलेगा। अचानक काम बनेंगे-बिगड़ेगें। आंखों की तकलीफ बढ़ सकती है।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। मान यश में बढ़ोतरी होगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रेम विवाह हो सकता है, लेकिन ये आपके खर्च को भी बढ़ाएगा। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। बॉस से बहस हो सकती है। बात न बढ़े इस बात का पूरा ख्याल रखें।
शुभ अंक – 32
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा, जिस कारण आपका पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। नए व्यापार की योजना बन सकती है। प्रेमी के साथ कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – फिरोजी

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज आपका स्वास्थ्य चिंता का बड़ा कारण बन सकता है। सेहत संबंधी कई पुरानी समस्याएं उभर कर परेशान कर सकती हैं। असमंजस के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। बिना बात के गुस्सा आ सकता है। शत्रु आप पर हावी कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आज का दिन आर्थिक रूप से आपके लिए लाभकारी नहीं है। किसी से भी वाद-विवाद हो सकता है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपको तंग कर सकते हैं। पारवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। अचानक लाभ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रूके हुऐ कार्य गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें।
शुभ अंक –4
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। धीरे—धीरे सफलता हासिल होगी। प्रमोशन भी हो सकता है। अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया कांट्रेक्ट या एग्रीमेन्ट हो सकता है। खाने—पीने में सावधानी बरतें। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें