फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 29 दिसंबर 2018 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Fri, 28 Dec 2018 10:05 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर - A, I, J, Q, Y 
व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पति पत्नी में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आपसी तकरार हो सकती है। दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा। माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें, सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
नाम अक्षर - B, K, R
आर्थिक लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। समय अनुकूल है। आपके शौक पूरे होंगे| विद्यार्थियो का रिजल्ट अनुकूल आयेगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। 
शुभ अंक - 23
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
number
अंक - 3 
नाम अक्षर - C, G, L, S
नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखे। जो जातक विवाह करने को इच्छुक हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। नए संबंध बन सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - ग्रीन 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षर - D, M, T
13 तारीख को जन्मे जातकों को रोजी-रोटी के उचित अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें, किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। विदेश जाने का योग बन सकता है। कंप्यूटर से जुड़े जातकों को कार्य की नई दिशा मिलेगी ।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर - E, H, N,X
आप बुद्धिमान व्यक्ति हैं। सोच-समझ कर आज अपने भविष्य के फैसले लें। धन का व्यय अधिक होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें। हर विषय का खुद आंकलन करें।
शुभ अंक- 26 
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U, V W
दिन की शुरुआत टेंशन से हो सकती है। बहन-भाई की लड़ाई हो सकती है। युवक-युवतियों का दिल टूट सकता है। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर - O, Z
दिन उत्तम रहेगा। आप ज्यादा स्पष्टवादी हैं, इसलिए नाप-तौल कर बोलें। भावना पक्ष प्रबल रहेगा। पत्नी का साथ मिलेगा। अपने कार्यों में नई तकनीक का प्रयोग करें तो उन्नति होगी। क्रोध से बचें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग- पिंक

9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर - F, P
परिश्रम से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा। दुर्घटना होने का खतरा है| वाहन धीरे चलायें। जन्म तिथि 26 के लिए  महत्वपूर्ण दिन है। नये प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। पुराने सम्बन्ध प्रबल होंगे। 
शुभ अंक - 18
शुभ रंग -  फिरोज़ी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आज आपका भाग्य खूब साथ देगा। आज लाभ भरा दिन है। नया घर या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा या भ्रमण पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है।  
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - जामुनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें