फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 26 मार्च 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Mon, 25 Mar 2019 05:36 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y

क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें। जमीन-जायदाद खरीदने के लिए दिन उत्तम है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे, घूमने या पार्टी में जा सकते हैं। समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूबसूरत लगना चाहते हैं। तैयार होंगे गहने पहनेंगे, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।
शुभ अंक -9
शुभ रंग – ग्रे
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर– B K R

मन में आर्थिक परेशानियों को लेकर तनाव है और सभी समस्याओं का अचूक इलाज है मुस्कुराते हुए अपने काम को करना। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात अपने होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। आप एक अच्छे वक्ता है। बातों से सभी का दिल जीत लेंगे।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- पीला

 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

लंबे समय से अटके धन और कर्ज को निपटाने का मौका मिलेगा। आज के दिन हो सकता है कि कोई पहली ही नजर में आपको कोई पसंद आ जाए। सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति या आर्थिक बढ़ोत्तरी हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको आर्थिक तंगी से उबारेगा। 
शुभ अंक -4
शुभ रंग – लाल
 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T

आज आप विचलित रहेंगें। कन्फ्यूजन के कारण नींद नहीं आएगी। कोई बड़ा व्यावसायिक लेन-देन कर सकते हैं। अपने नजदीकी लोगों से मतभेद के कारण आपका मन परेशान हो सकता है। टेलीफोन के माध्यम से किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क होगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानी का अंत होगा।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – क्रीम
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X

जीवनसाथी की मदद और साथ दोनो ही मिलेगा। ईमानदारी व निष्ठा आपके काम में तरक्की लाएगी। गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। फंसा हुआ पैसा मिल पाएगा। पति–पत्नी का आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। मित्रों और सहयोगियों से सावधान रहें। आप हर किसी पर विश्वास कर लेते हैं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – क्रीम
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W

आज का दिन आपके आर्थिक मामलों के लिए उचित नही है। किसी प्रियजन का साथ छूट सकता है। समय की चाल आपके विपरीत है। करियर में सफलता को लेकर किसी से मेल-मुलाकात बढ़ाएंगे और काम बनाने पर पुरजोर कोशिश करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। रिश्ते आपके लिए अहमियत रखेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग– पीला
 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

अतिरिक्त धन को निवेश करने का यही उचित समय है। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की जिम्मेदारी पर भी ध्यान देंगे। अचानक कोई घटना हो सकती है। आपकी नीतियां आगे चलकर कारगर होंगी। जीवनसाथी की तरफ से आज आप उदास हो सकते हैं।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग – नीला
 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आपका प्रोत्साहन बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। व्यापारी नए निवेश कर सकते हैं। अचानक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। प्रेम का मामला प्यार और सदभाव से सुलझ सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – गुलाबी
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आपको अचानक कोई सुखद संदेश मिलेगा। जिसके कारण आपको आगे चलकर फायदा हो सकता है। नए कार्यों को लेकर सपने बुन सकते हैं। जीवनसाथी के किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। अपने अध्यात्मिक गुरू से मिल सकते हैं। यात्रा के लिए शुभ दिन है।
शुभ अंक –19
शुभ रंग – काला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें