फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 25 अप्रैल को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
जीवन में बदलाव का समय है। अपने भविष्य की प्लानिंग करें। कल की चिंता में अपना आज न ख़राब करें। दिन उत्तम है परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से परेशानी आ सकती है।वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आयेंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
मन विचलित रहेगा। आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में रूकावट आ सकती है। मेहनत कर अब सभी चीजें पा लेंगे जिनकी आपको आवश्कता है। जीवन साथी का सहयोग और प्रेम  सफलता प्रदान करेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। अपने हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बनेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
अंक - 3
 नाम अक्षर - C G L S
उच्च शिक्षा के लिये आवेदन भरने के लिये दिन शुभ रहेगा। नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलायेंगी। लोग आपकी प्रसंशा करेंगे। उच्च विद्या के लिए और विवाह के रिश्ते के लिये दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
 शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आपके अटके कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। मन से डर की भावना को निकल दे। सफलता मिलेगी। संपत्ति से संबन्धित निवेश में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण मस्ती नहीं कर पायेंगे। प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। अधिक लव रिलेशन के कारण रिश्तों में समस्याएं हो सकती है।
शुभ अंक – 9
 शुभ रंग – ब्राऊन
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
सरकारी नौकरी वालो का ट्रांस्फर हो सकता है। यह परिवर्तन आपको जीवन में सुनहरे मौके देगा और बेहतरी की ओर ले जायेगा। नए मित्र बनेंगे। माता पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। नर्वस सिस्टम की समस्या से कुछ लोग पीड़ित हो सकते है। शिक्षा में रुकावटे आ सकती हैं।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
उल्लास , प्रेम और रोमांस से भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी का साथ आपके लाइफ क्वालिटी में सुधार लायेगा। वाहन खरीद सकते हैं परिवार पर खर्च होगा। रूके काम पूरे होंगे। प्रेम के रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - लाइट ग्रीन

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आज सभी रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। आपका मन सातवें आसमान पर है। बॉस से जो उम्मीदें लगाये हुए है उसके पूरी होने की सम्भावना है। विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। आज आप चर्चा में रहेंगे। कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी।
शुभ अंक - 18
 शुभ रंग - क्रीम

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
कार्य में उन्नति के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। देर से सफलता मिलेगी।  दिल छोटा न करें। दिन की शुरूआत में पारिवारिक मामले बेचैन करेंगे। मित्रो में कोई आपसे ईर्षा करता है इसलिए अपनी योजनाएं अपने तक रखें। पति पत्नी में मतभेद हो सकता है। कैरियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। क्रोध को काबू में रखें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज के दिन अगर कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। धन लाभ के योग है। काफी मुश्किलों के बाद सम्बन्धों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं हॉलिडे का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 10 
शुभ रंग – ओरेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें