फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 23 मार्च 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Fri, 22 Mar 2019 05:19 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y

आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। अपने आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल कर आप तरक्की हासिल कर सकते हैं। मुश्किलों में हिम्मत न हारने की आपकी क्षमता आपको समाज में खास पहचान दिलाएगी। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह खाने पर जा सकते हैं। प्रेम-संबंध में तनाव आ सकता है। आपका क्रोध झगड़े का कारण बन सकता है।
शुभ अंक -12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R

आज आपको विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचना होगा। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन गिफ्ट व उपहार खरीद सकते हैं। अपने बच्चों के प्रति आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के
साथ हंसते- खिलखिलाते समय बितेगा।
शुभ अंक-13
शुभ रंग- सुनहरा 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन, खेलकूद और अपनों से मिलना-जुलना होगा। आज आप आशावादी बने रहेंगे। अटके हुए कार्य तो बनेंगें, लेकिन साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद को खरीदने से पूर्व कागज को ध्यान से पढ़ें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T

आपकी कार्यकुशलता व कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। जिस काम के लिए आप प्रयासरत थे, वह काम बिना किसी रूकावट के पूरा हो जाएगा। भौतिक आवश्यकताओं की वस्तुएं जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें। सगे-संबंधियों से अच्छा सम्पर्क अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – वायलेट
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X

परिवार के साथ आनन्दपूर्वक समय को व्यतीत करेंगे। नौकरी में फेर-बदल हो सकती है। किसी रिश्तेदार के साथ आप व्यस्त रह सकते हैं। दैनिक उपयोग की कोई वस्तु आप इस समय खरीद सकते हैं। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। स्किन संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – क्रीम।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W

प्रेम-प्रसंगों एवं व्यर्थ के कार्यों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता न करें। शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। वाहन को सावधानीपूर्वक चलाने की आवश्कता है।  व्यापार अथवा व्यवसाय में किसी पर अधिक भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। प्रेमी अथवा प्रेमिका में हल्की-फुल्की तकरार हो सकती है।
शुभ अंक –22
शुभ रंग– हल्का हरा
 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

संपत्ति को खरीदने की संभावना बनती नजर आ रही है। संपत्ति का बंटवारा आदि को लेकर भाइयों से तनाव हो सकता है। पुराने वाहनों पर ज्यादा खर्च न करें नहीं तो आपको नुकसान होगा। प्रेम-संबंध उजागर हो सकते हैं। जिससे परिवार में तनाव आ सकता है।
शुभ अंक - 5
 शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

व्यापार में नई कार्य योजना और नए कार्यक्रम करेंगें। संतान की शिक्षा व करियर पर बड़ा निवेश हो सकता है। फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखनें की कोशिश करें। प्रेम संबंध में आपके साथ धोखा हो सकता है। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – सुनहरा 
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। घर में कोई शुभ व मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
 शुभ अंक –18
 शुभ रंग –लाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें