फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 22 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Mon, 21 Jan 2019 06:38 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक – 1, नाम अक्षर – A I J Q Y 
मूलांक 1 सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। इस अंक के जातक अपने मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होते हैं। कार्य की अधिकता की वजह से तनाव में आ सकते हैं। आज अपनी भावनाओं को काबू करने में दिक्कत आयेगी। आंखों की परेशानी हो सकती है। आज कई बार खुद पर खीझ पैदा होगी। 
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक-2, नाम अक्षर - B K R 
अंक 2 के जातकों को बड़े धीरज के साथ काम लेना चाहिए। आज आपका रवैया लोगों को भ्रमित करेगा। आज आप अपनी मेहनत से नया अविष्कार कर सकते हैं। जिसे करने के लिये सहयोग प्राप्त होगा। आवेश में आ कर लिए गये निर्णय के खिलाफ जा सकते हैं। 
शुभ अंक – 11, शुभ रंग – सफेद

4 of 10
number
अंक-3, नाम अक्षर - C G L S 
इंटरव्यू परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। राजकीय कार्य में सहयोग मिलेगा। वाहन लेने के योग हैं। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलेगी। 
शुभ अंक – 4, शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4, नाम अक्षर - D M T 
आज आप परिस्थितियों से घबरा सकते हैं, इसलिये आज कोई रिस्क न लें। महत्वकांक्षा है, लेकिन अपनी सोच और आईडिया का सही इस्तेमाल करें। धार्मिक कार्यों एवं तीर्थ स्थानों पर जाने के योग हैं। 
शुभ अंक – 10, शुभ रंग - ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5, नाम अक्षर - E H N X 
आपके दुश्मन आपसे परास्त होंगें। शादी का योग बन रहा है। बच्चों के लिए जीवनसाथी की तलाश रहेगी। पुत्र एवं जीवनसाथी से सुख मिलेगा। आपके पास जो भी है, उसी में संतुष्ट रहना पड़ेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ अंक - 13, शुभ रंग- क्रीम 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6, नाम अक्षर - U V W 
प्रेमी-प्रेमिका में मधुर संबन्ध बनेंगे। स्वयं को संवारने के लिए ब्यूटी पार्लर, योग, व्यायाम आदि का सहारा ले सकते हैं। लाभ की भी प्राप्ति होगी। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अपनी काबिलियत से आप नवीन खोज करेंगें। आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।  
शुभ अंक -24, शुभ रंग – हरा

8 of 10
number
अंक - 7, नाम अक्षर - O Z 
आपके हाथों धार्मिक क्रियाकलाप संपन्न होंगें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों को समाप्त कर अच्छे परिणाम व प्रशंसा प्राप्त करेंगें। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। भाई-बहन के संबन्धों में कटुता आयेगी।
शुभ अंक – 11, शुभ रंग- नारंगी

9 of 10
number
अंक- 8, नाम अक्षर- F P
आज आप किसी बड़े कार्य को अंजाम देंगें। प्रभु आज आपके साथ हैं। आज मौज का दिन है, होटल के व्यापारियों के लिये खास रहेगा। आपके दिमाग और बुद्धि की बड़ाई होगी। परिवारिक तालमेल नहीं बिठा पायेंगें, जिससे पति-पत्नी में खटास रहेगी। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। 
शुभ अंक – 12, शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आप किसी बड़े खर्च के गिरफ्त में आएंगे। सारा ध्यान घर-परिवार पर रहेगा। किसी अभिलाषा की पूर्ति होगी। अचानक धन प्राप्त होगा। रोमांस, प्यार, शादी की जो मनोकामना है, वह पूरी होगी।  
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें