अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
होली के शुभ अवसर पर आज आपके भीतर उत्साह भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आया है। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ आज का दिन छुट्टी के रूप में मनाने कहीं बाहर जा सकते हैं। स्त्री का सहयोग आपके जीवन की दिशा बदल सकता है।
शुभ अंक -12
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
उतावलेपन में कोई भी निर्णय न लें, हानि होने की सम्भावना है। होली के शुभ अवसर पर नए रिश्ते बन सकते हैं। माता का सहयोग आपकी परेशानी को कम कर सकता है। साज-सज्जा, ब्यूटी पार्लर आदि में अधिक खर्च हो सकता है। घर का सामान खरीद सकते हैं।
शुभ अंक-11,
शुभ रंग- हल्का लाल
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
आज आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। राजनीति में शौक है या कार्यरत हैं तो सही प्लानिंग वृद्धि ला सकती है। बच्चों के एडमिशन की योजना बनाने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। संतान सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – हल्का हरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
विवाहित जीवन में कठिनाइयां आ सकती है। अनैतिक प्रेम संबंध आपकी छवि को खराब कर सकते हैं। कनफ्यूजन के कारण आप गलत निर्णय ले सकते हैं। सम्पत्ति के चले आ रहे कोर्ट-कचहरी के केस सुलझ सकते हैं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
आपकी वाणी में नम्रता का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। बॉस, सहकर्मी सभी आपसे खुश रहेंगे। सभी से मिलकर होली खेलें। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। अपने प्रियतम से आप नाराज हो सकते हैं। रूठने—मनाने के सिलसिले चलते रहेंगे। इंटरव्यू की कॉल आ सकती है, पूरी तैयारी के साथ जाएं।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नांरगी
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
आज का त्योहार आपके मन में खुशियों को भर देगा। शॉपिंग पर जा सकते हैं। घर की साज-सज्जा का सामान खरीद सकते हैं। आज का दिन घूमने, मूवी, सोशल मीडिया आदि पर बीतेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग– काला
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
भविष्य में निवेश करने की योजना बनाने के लिए आज का दिन काफी उपयुक्त है। आज धन के नए स्रोत बनेंगे। ज्वैलरी, घर की साज-सज्जा की शापिंग का कार्यक्रम बन सकता है। विवाह का योग बनता नजर आ रहा है। आपकी विद्या हासिल करने की लालसा पूरी होगी।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – पीला
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
आज आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। त्योहार के दिन कुछ लोगों को अपनी हरकतों का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी प्रकार की गलत आदत उजागर हो सकती है। व्यर्थ की वस्तुओं की शॉपिंग में धन व्यय होगा।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग – केसरी
अंक – 9
व्यापार में पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है। आज पर्व का पूरा आनंद लें और रोजगार पाने के लिए आत्मविश्वास पैदा करें। आपके सामने बहुत सी नकारात्मक बातें सामने आएंगी, लेकिन अपने साहस की बदौलत सभी प्रकार की परेशानियों से निकल जाएंगें।
शुभ अंक –15
शुभ रंग –सफेद