फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 21 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sun, 20 Jan 2019 06:28 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

घर-परिवार में तनाव का वातावरण रहेगा। कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे। आपको इच्छा अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी। आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। मेहमानों का आवागमन रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत आपको सफलता जरूर देगी।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

आज जो भी करेगें, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, चाहे वह लोगों से संबन्धित हो या स्वयं की कुशलता से। आज जो कार्य कर रहे हैं, उसे पूरा किए बिना आपको चैन नहीं मिलेगा। विवाह योग बन रहा है, आज का दिन आपके लिए दिन उत्तम रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आर्थिक गतिविधियों में आप व्यस्त रहेगें। विद्यार्थियों को उनके अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। दिमाग की जगह दिल से फैसले लें। कोर्ट-कचहरी में आपकी विजय निश्चित है। आज आप किसी महत्वपूर्ण वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। मेहनत खूब करेंगें, लेकिन सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पायेगा। व्यापार में गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पुराने मित्र मिलेगें, जिससे आपका मन प्रसन्न हो सकता है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

कार्यकुशलता में कमी आएगी, फोकस कम होगा। आपके अपने लोग ही आपके शत्रु होंगे। मन तरह-तरह की शंकाओं से विचलित रहेगा। धार्मिक कार्य में भाग ले सकेंगे। विवाहित जातकों के लिये मौज-मस्ती का दिन है। जीवनसाथी के साथ संबंध में मधुरता आएगी। इस समय आपको बहुत ही सावधानी की जरूरत है।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – खाकी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

सरकारी नौकरी लग सकती है। आज जीवनसाथी के साथ यादगार शाम बिताएंगे। घर परिवार में सुख-शांति रहेगी। पति-पत्नी का मतभेद समाप्त होगा। पैसा आएगा लेकिन पास में टिक नहीं पायेगा। मित्रों व दोस्तों के साथ शाम खूब जमेगी।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – हल्का गुलाबी
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

अकास्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही नौकरी में समस्या आ सकती है। बड़ी उम्र के लोगों के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाएगी। घर में नई वस्तुओं की खरीदारी होगी। आपमें समर्पण का भाव रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। दवाओं के प्रति लापरवाही न बरतें अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - ग्रीन

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आयात-निर्यात के क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। किडनी से संबन्धित जातकों की समस्या बढ़ सकती है। समय रहते जांच करवाते रहें। परिवारिक मेल-जोल बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी के बहकावे में न आएं। आपकी आलोचना हो सकती है।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – लाईट ब्लू

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आज आप खुश व संतुष्ट रहने वाले हैं। प्रेम विवाह का योग करीब आ रहा है। ऑफिस से आज आपको कठिन लक्ष्य मिल सकता है, किन्तु सफलता जरूर मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेमिका पर ज्यादा खर्च करेंगे।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
हंसी के साथ गम, सुख के साथ दु:ख का साथ रहेगा। कामकाज व व्यापार की स्थितियां मजबूत होगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की बात पर विवाद, कलह हो सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें