अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आपके परिवार में अनबन हो सकती है। आपको धीरज के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य में आप निपुण हैं। बाधाएं तो आएंगी लेकिन घबड़ाना नहीं। किसी भी प्रकार की गैर- जिम्मेदराना हरकत नहीं करें। अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – वायलेट
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
पुराने स्कूल कॉलेज के मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। प्रेमी के साथ यात्रा करना पड़ सकता हैं। परिवार को ज्यादा समय देंनें की कोशिश करें। व्यवसाय में आपको प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ सकता है। बुखार या इनफेक्शन के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- हरा
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
पुराने चल रहे भूमि, सम्पत्ति, जायदाद संबंधी, मामले आज निपट सकते हैं। आर्थिक परेशानी में कमी आएगी। जन्मदिन की पार्टी समारोह आदि में भाग ले सकते हैं। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी। पुत्र पर नजर रखने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग – मस्टर्ड
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगें, फिर भी आपको इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूररत है। संगीत में आपकी रूचि रचनात्मक प्रतिभा के बल पर आपको सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेंगें। लाटरी, सट्टा, शराब आदि से दूर रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – स्लेटी
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
आज दिन आपके लिए शुभ रहेगा है। घर में साजों सामान के लिए आप खरीदारी कर सकते है। जीवनसाथी के प्रति अपने सारे दायित्व को पूरा करने का प्रयास करें। उनके साथ आपका कार्यक्रम बन सकता है। अपनी बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करें। दूसरों की सलाह पर काम न करें, इसे आपको नुकसान पहुंच सकता है। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आपके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। घूमने-फिरने में दिन को बर्बाद न करें। विवाह के लिए रिश्ता आ सकता है। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराएं बिना प्रेम से कार्य करें। संतान से संबंधित कोई शुभ आपको समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – हल्का गुलाबी
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
व्यापार में कानूनी समस्या आ सकती है। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में आपकी बढ़ोत्तरी होगी। परिवार के साथ सांस्कृतिक उत्सव या फिल्म आदि देखने जा सकते हैं। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभल कर कोई फैसला करें।
शुभ अंक - 44
शुभ रंग – लाल
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
मानसिक तनाव से आपको आज छुटकारा मिल सकता है। घर पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। प्रेमिका के लिए फूलों का गुलदस्ता ले जा सकते है। रिश्तों में ताजगी आएगी। बुजुर्गों का साथ मिलेगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं, दिन मस्ती से कटेगा। राह पर अग्रसर हैं। बॉस से बना कर रखें।
शुभ अंक –12
शुभ रंग – क्रीम
अंक – 9
आज आप शत्रुओं से सावधान रहें। कानूनी और अदालती मामलों में आपकी सफलता तय है। आप अपने बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं। फिजूल खर्च से बचनें का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला