फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 21 अप्रैल को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक -1
नाम अक्षर A, I, J ,Q, Y

विद्यार्थियों के लिये अच्छी खबर है। जो विद्यार्थी ऊंची शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। वह प्रतियोगिता में सफल होंगे। शिक्षकों को मान सम्मान मिलेगा। भाग्यांग 1 वाले नेतागण को कोई अच्छी खबर मिलेगी।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
नाम अक्षर-  B,K,R

आज संभल कर चलने का दिन है। शत्रु से हानि हो सकती है। अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है। आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पेंशन, बीमा सम्बन्धी दस्तावेज आप पूरे करेंगे। ताकि आगे चलकर लाभ हो बच्चों के साथ खुशियां मनाएंगे।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग - हल्का पीला

4 of 10
number
अंक-3
नाम अक्षर - C,G,L,S

अपने दस्तावेज संभाल कर रखे। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ लें। पुत्र का साथ मिलेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
शुभ अंक -10
शुभ रंग -नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षर D,M,T

आज आप मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे। अपनी प्रवृति पर काबू रखें। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम- प्रसंग, फेसबुक, व्हाटसअप आदि सोशल नेटवर्किंग में अपना समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक -18
शुभ रंग - हल्का नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक -5
नाम अक्षर E,H,N,X

भाई-बहन से विवाद हो सकता है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। आज सतर्क रहें, शेयर सट्टा, लॉटरी द्वारा हानि हो सकती है। नौकरी-पेशा लोगों के बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक -2
शुभ रंग - सिल्वर
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक -6
नाम अक्षर U,V,W

आज लाभ का दिन है। म्यूच्यूअल फंड आदि में निवेश करने से लाभ होगा। जीवन साथी से दूरियाँ हो सकती हैं। आंख में इन्फेक्शन होने की सम्भावना है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। अपने करियर पर विशेष फोकस रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - काला 

8 of 10
number
अंक -7
नाम अक्षर O,Z

दिन मिला जुला रहेगा। आय और व्यय समान रूप से रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों में बाधा डाल सकती है। सहन शक्ति रखें। क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है।
शुभ अंक -14
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर F,P

आज के दिन आपको निवेश करने से बचना चाहिए। जितना आपने सोचा था, आपका परिवार उससे ज्यादा मददगार साबित होगा। अपने स्वभाव और रूप-रंग को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज आपका वैवाहिक जीवन प्यार और उल्लास भरा रहेगा।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग -हरा

 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक -9
आज का दिन फलदायक है। आपकी मेहनत का फल आपको जल्द मिलेगा। भाई-बहन से झगड़ा हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो पेपर ध्यान से पढ़ें। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी। काम काज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीदों से ज्यादा रंग लाएंगे।
शुभ अंक -3
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें