फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 20 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sat, 19 Jan 2019 07:49 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक 1
नाम अक्षर A I J Q Y

जिनके जन्म तिथि में 1 अंक आ रहे हैं, वे नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। शादी या सगाई फिक्स होने के योग नजर आ रहे हैं। क्रोध पर काबू रखें। 
शुभ अंक-12
शुभ रंग- वॉइलेट
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
नाम अक्षर B K R

बोलने और लिखने में अंक 2 के लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी भी दस्तावेज़ को पूरी तरह से जांच किए बिना साइन न करें। पारिवारिक बंधन के कारण आप कर्ज में डूब सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने से पहले एक अनुभवी व्यक्ति से परामर्श लें। मन विचलित रहेगा, कॉन्फिडेंस लो हो सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम

4 of 10
number
अंक 3
नाम अक्षर C G L S

आज जमापूंजी में बढ़ोतरी होगी। शेयर या सट्टे पर धन लगा सकते हैं। दिखावे से बचने की कोशिश करें। आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता हैं। शारीरिक दर्द आज आपको परेशान कर सकता है। साथी या प्रेमी से विचार न मिलने के कारण विवाद हो सकता है।
शुभ अंक-15
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
नाम अक्षर D M T

आज बाधाएं आपके रास्ते में आ सकती है, लेकिन आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी योजनाओं में कठिनाइयां आ सकती हैं। जन्म तिथि में बार बार संख्या 4 आने वाले लोगों को आने वाले समय में खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ को लेकर आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। 
शुभ अंक -14
शुभ रंग -ग्रीन
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
नाम अक्षरः E H N X

आज के दिन विपक्ष समस्या पैदा कर सकता है। मन विचलित हो सकता है। आज लाभ के योग नहीं है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें। बेकार की अटकलों से बचनें की कोशिश करें। विदेश जानें के योग बन रहे हैं। स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। आज आप अपने मनोबल से अपने प्रेमी का दिल जीत लेंगे।
शुभ अंक-.6
शुभ रंग- मस्टर्ड
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
नाम अक्षर U V W

आज के दिन रोमांस और सहजता आपके साथ हैं। आज आप आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। अगर जॉब बदलना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन शुभ है। आज के दिन की यात्रा आपको सुखद परिणाम देगी। आपका साहस और मनोबल मजबूत रहेगा।
शुभ अंक-18
शुभ रंग- क्रीम
 

8 of 10
number
अंक 7
नाम अक्षर O Z

आपके भाग्य का सितारा आज चमकेगा और आपको आशा के अनुरूप ही परिणाम प्राप्त होगा। सम्पति के लेन-देन में फायदा हो सकता है। भाग्यांक 7 के लिए स्वास्थ को लेकर मुश्किलें आ सकती है। आज आपके भाई के सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ अंक -8
शुभ रंग- वॉइलेट
 

9 of 10
number
अंक  8
नाम अक्षर F P

कार्य में रूचि बढे़गी बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर नई योजना पर काम कर सकते हैं। नौकरी में बाधाएं आ सकती है। पारिवारिक जीवन में धन अथवा पैतृक संपत्ति को लेकर वाद- विवाद बढ़ सकता हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। आज के दिन जीवनसाथी या प्रेमिका के साथ ज्यादा समय नहीं गुजार पाएंगे। 
शुभ अंक -10
शुभ रंग-सफ़ेद
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
अहंकार वश किसी से कड़वे शब्द न कहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नशे से दूर रहें। भाग्यांक 9 वाले जातकों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती हैं। आज के दिन सहकर्मी का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक -18
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें