फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 20 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Tue, 19 Feb 2019 05:54 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक — 1 
नाम अक्षरः  A, I, J, Q, Y
मानसिक अशान्ति रह सकती है। दाम्पत्य जीवन में मुश्किलें ज़्यादा हो सकती हैं। सही वाणी बोलें। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़
सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक — 2 
नाम अक्षरः B, K, R
सकारात्मक सोच रखें। किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक डर आपको बैचेन कर सकता है। अच्छा समाचार मिल सकता है। माता अस्वस्थ रह सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे।
कंपटीशन रहेगा। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोएं। स्त्री के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा।
शुभ अंक — 42 
शुभ रंग — पीला

4 of 10
number
अंक — 3 
नाम अक्षरः C, G, L, S
आज आप अति उत्साहित रहेंगे। आज आप आत्मविश्वास से सराबोर रहेंगे। मां के स्वास्थ्य में कमी आपको परेशान करेगी। कुछ चीजों को लेकर तनाव रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते है। 
शुभ अंक — 11 
शुभ रंग — नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक — 4 
नाम अक्षरः D, M, T
संतान के करियर, विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। पुत्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक — 6 
शुभ रंग — फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक — 5 
नाम अक्षरः E, H, N,X
विदेशी लोगों से दोस्ती हो सकती है। निर्यात की दिशा में काम कर रहे व्यक्तियों को नया ऑर्डर मिल सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा। 
शुभ अंक — 3 
शुभ रंग — सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक — 6 
नाम अक्षरः U, V W
दिन छात्रों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस साल छात्र बढ़िया प्रदर्शन कर पाएंगें। आप अपने घर के लिए नया समान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज की शाम एन्जॉय करें। 
शुभ अंक — 23 
शुभ रंग — हरा
 

8 of 10
number
अंक — 7 
नाम अक्षरः O, Z
परिवार के सदस्य की किसी बात से आहत होंगे। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।
शुभ अंक — 3 
शुभ रंग — बैंगनी

9 of 10
number
अंक — 8 
नाम अक्षरः F, P
आज के दिन आपका भाग्य प्रबल है। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं। लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।
शुभ अंक — 4 
शुभ रंग — नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक — 9
आपकी बांई टांग में दर्द हो सकता है। अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी महकमे पुलिस आदि का कार्य करने वाले जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।
शुभ अंक — 26 
शुभ रंग — लाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें