अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y
यदि अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ को सही तरीके से जीते हैं तो करियर में प्रगति हो सकती है। कम्प्यूटर के क्षेत्र में नौकरी चाहने वाले जातकों की तमन्ना पूरी हो सकती है। असमंजस में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं। आपको उनसे बचने का प्रयास करना होगा। योग आदि द्वारा स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए उचित होगा।
शुभ अंक -3
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R
यदि आपका मन आज इमोशनल है तो सबसे पहले आपको अपने मन को प्राथमिकता देना होगा। आज का दिन ध्यान पूर्वक निवेश करें, सट्टे में अचानक नुकसान भी हो सकता है। कुछ ऐसा होगा, जिससे आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। विदेश यात्राओं के लिए दिन शुभ है।
शुभ अंक-3
शुभ रंग- ग्रे
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S
विद्यार्थियों के लिए आकस्मिक लाभ की सम्भावना है। नौकरी से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है। साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। पेपर वर्क पूरा करें, उसमें कोई कमी न छोड़े। धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा सकता है।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T
विदेश से जुड़ाव हो सकता है। प्रेम संबंधों से सावधान रहने की आवश्कता है। छात्रों को प्रतियोगिता में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पेट की परेशानी के चलते डाक्टर का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X
बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। अगर बुद्धिमानी और चतुराई से काम लेंगे तो स्थिति सुधर सकती है। सरकारी कार्यों में परेशानी के साथ हानि होने की संभावना है। टेंडर आदि अगर भर रहें हैं तो उस पर छानबीन कर लें। प्रेमी का साथ मिल सकता है। आज यात्रा को टालने की कोशिश करें।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – हल्का भूरा
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W
सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नई शुरूआत का समय आ रहा है। व्यापार की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ रोमान्स का भरपूर आनंद उठाएंगे। कुछ जातक घर की साफ सफाई या पेंटिंग भी कर सकते हैं। दिन भर उत्साह बना रहेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग– फिरोजी
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z
काम की अधिकता के कारण आप थकावट महसूस कर सकते हैं। अपने कार्य का विस्तार करने के लिए समय उत्तम है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से प्लान करें। पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। व्यापार में थोड़ा घाटा भी हो सकता है। बैंक से लोन मिलने की संभावना है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P
पारिवारिक अशांति के कारण मन परेशान हो सकता है। मित्रों का चयन ठीक से करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। यात्रा से बचने का प्रयास करें। सहकर्मी आपका साथ देंगे।
शुभ अंक -2
शुभ रंग – काला
अंक – 9
मन विचलित रहेगा, परन्तु प्रभु की आप पर कृपा रहेगी। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। घर में हरे पौधे लगाएं, इससे वृद्धि आएगी। स्त्री जाति से फायदा हो सकता है। संतान होने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक –1
शुभ रंग –लाल