फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 19 अप्रैल को कौन सा नंबर रहेगा आपके लिए शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक  1
नाम अक्षर A I J Q Y

आज नौकरी में सफलता प्राप्त करेंगे। आपका  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मन प्रेम को लेकर चंचल रहने वाला है, इसलिए संभलकर रिश्ते बनाएं।
शुभ अंक-15
शुभ रंग -लाल
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
नाम अक्षर B K R

आज आपके व्यक्तित्व में आकर्षण है। जिससे अन्य लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। नवयुवकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बहुत सारे प्रोग्राम बनेंगे। नए और पुराने मित्रों के साथ आज खूब मौज-मस्ती करेंगे। आज अपने लव पार्टनर पर विश्वास करने की आवश्कता है। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को स्थान ना दें। 
शुभ अंक- 35
शुभ रंग- हल्का लाल
 

4 of 10
number
अंक 3
नाम अक्षर C G L S

जहां तक संभव हो आप अपना धैर्य और संयम बनाए रखें। अनावश्यक संबंध न बनाएं। साथ ही साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्कता है। उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल समय जल्द ही आने वाला है। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा।
शुभ अंक - 31
शुभ रंग - वॉइलेट
 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
नाम अक्षर D M T

आज किसी की निंदा न करें। इस कारण प्रेम के रिश्ते खराब हो सकते हैं। होशियारी के बल पर आज आप अपने ऑफिस में बॉस का मन जीत लेंगे। प्रेमिका के साथ आज उत्तम समय बीतेगा। शेयर मार्केट, सट्टा में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उपयुक्त है। ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ अंक - 26
शुभ रंग - लेमन
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
नाम अक्षर E H N X

आज का दिन सामान्य नही रहने वाला है। कुछ परेशानियां हो सकती हैं। आज कोई नया काम शुरू न करें क्योकि आज आप तनाव में रहने वाले हैं। आपके निवास या नौकरी में परिवर्तन के योग नजर आ रहें हैं। आज परिवार की तरफ भी आपको ध्यान देना चाहिए। गैस या स्किन की परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - नारंगी
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
नाम अक्षर U V W

आज के दिन की यात्रा फलदायक होगी। पदोन्नति मिल सकती है। कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्याएं आ सकती है। आज मन कहीं शॉपिंग करने का करेगा, लेकिन खर्चों पर ध्यान रखना जरूरी है। 
शुभ अंक - 17
शुभ रंग- मस्टर्ड
 

8 of 10
number
अंक 7
नाम अक्षर O Z

खुशियों के पल आएंगे, जिससे आपको सुकून मिलेगा। लव पार्टनर आप के मन की बात समझेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुकून रहेगा। ध्यान रहे ऐसी कोई बात ना कहें, जिससे आपके जीवनसाथी या प्रियतम को दु:ख पहुंचे।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - हल्का लाल
 

9 of 10
number
अंक 8
नाम अक्षर F P

पारिवारिक जीवन में कुछ समय के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जोश में न आएं। किसी खास व्यक्ति से आज मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांति से काम लें। अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज के दिन कुछ घटनाएं अचानक घटित हो सकती हैं।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
आज कहीं से अच्छी खबर आ सकती है। आज के दिन आप तनाव से उबरेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। नए संबंध बन सकते हैं। विवाह का योग नजर आ रहा है। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ संबंध बनेगें। जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनके लिए यह सही समय है। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - डार्क ब्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें