फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 17 मार्च 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sat, 16 Mar 2019 05:35 PM IST
Ayush Jha निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर – A I J Q Y

पारिवारिक अनबन के कारण मन अशांत रह सकता है। शारीरिक काम के चलते आपको थकावट महसूस हो सकती है। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत जातकों के ऊपर लांछन लगने का खतरा है। अपने सहकर्मी से बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घुटने का दर्द आपको कष्ट दे सकता है।
शुभ अंक - 4 
शुभ रंग - भूरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर–B K R

आज के दिन स्वास्थ्य आपको दोखा दे सकता है। अपने चंचल दिमाग को वश में करने का प्रयास करे। वाहन धीरे चलाए अन्यथा आपके साथ दुर्घटना
हो सकती हैं। पारिवारिक अशांति दिमाग को परेशान कर सकती है। अपने अहंकार को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- स्लेटी

4 of 10
number
अंक - 3
 नाम अक्षर –C G L S

आज का दिन आपके लिए संघर्षमय रहेगा। परन्तु आपका धर्य ही आपको लक्ष्य तक पहंचाएगा। परिवार का साथ न मिलने के कारण आपका मन दु:खी रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T

आज के दिन आपके साथ आचानक कोई दुर्घटना घट सकती है। शेयर सट्टे में निवेश करनें के लिए दिन आपके पक्ष में है। आपकी आदतों के कारण शायद लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। घर में बच्चों को करंट लगने का खतरा है। प्रियतम के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X

विद्यार्थियों को कालेज में दाखिला मिल सकता है। एंट्रेंस परीक्षा की प्रतियोगिता में सफलता मिलनें वाली है। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बनता नजर आ रहा है। आज पार्टनरशिप में व्यापार की शुरूआत न करें आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक – 16,
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर-U V W

पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। सट्टा, म्युचुअल फंड आदि में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आलस्य आप पर हावी रह सकता है। पारिवारिक कलह के कारण आपका मन अशांत रह सकता है। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्कता है।
शुभ अंक –21
शुभ रंग– लाल

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

नौकरी परिवर्तन के कारण परिवार से दूरियां बढ़ सकती है। मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कम करेंगे। बाहर खाने पीने के कारण सेहत खराब हो सकती है। धन का सही जगह निवेश आपको फायदा पहुंचा सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – सफेद

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर-F P

आज लाभ एवं भाग्य उदय का दिन है। पुरानी चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज के दिन आलस्य की वजह से आपका काफी समय व्यर्थ जा सकता है। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
भाईयों में विरोध की स्थिती पैदा हो सकती है। जमीन-जायदाद में कोई धोखा दे सकता है। खर्चा बढ़ेगा
जिस कारण बचत कम होगी। बेकार अपना समय तर्क-वितर्क में न गवांएं।
शुभ अंक –14
शुभ रंग –लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें