फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 17 दिसंबर 2018 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sun, 16 Dec 2018 04:20 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक -1
नाम अक्षरः - A, I, J, Q, Y
आज आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। जिन जातकों का भाग्यांक 5 है वह ध्यान रखें कि दूसरों की भावनाएं आहत न हों। आज का दिन मीटिंग्स में गुजरेगा।
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक -2
नाम अक्षरः – B, K, R
सकारात्मक सोच रखें। किसी प्रकार का मनोवैज्ञानिक डर आपको बैचेन कर सकता है। भाग्यांक अंक 7 वालों को झुंझलाहट महसूस होगी। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोयें। स्त्री के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा।

4 of 10
number
अंक -3
नाम अक्षरः C, G, L, S
धन सम्पति में वृद्धि होगी। परन्तु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। खर्चा कम करें। अंक 3 वाले व्यक्ति महत्वाकांक्षी होते हैं। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ें।
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
नाम अक्षरः D, M, T
आप चतुर और बुद्धिमान हैं, आज आवश्यकता है ध्यान केन्द्रित करने की। मन भटकेगा। भाग्यांक 4 वाले जातक का मन आज रचनात्मक कार्यों में लगेगा। नेत्र विकार उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक -5
नाम अक्षरः E, H, N,X
विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन। जो जातक मीडिया, मार्केटिंग के क्षेत्र में कार्य करते हैं उनको परेशानी हो सकती है। अपने प्रिय के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षरः U, V W
विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आयेगी। धर्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज प्रेम में सफलता का दिन है। जिन जातकों की जन्म तिथि में 6 अंक बार-बार आ रहा है उनके विवाह होने के योग बन रहे हैं।

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षरः O, Z
परिवार के सदस्य की किसी बात से आहत होंगे। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। दिन सुस्त रहेगा। आपको बहुत आलस्य आयेगा।

9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षरः F, P
भाग्यांक 5 वालों के लिए आज का दिन भाग्य लेकर आयेगा। ज्यादा बोलने की वजह से आप फंस सकते हैं। लोग आज आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
आपकी तीव्र बुद्धि की लोग प्रशंसा करेंगे। जन्म तिथि में अगर अंक 1 अधिक हैं तो वह जातक साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं। नये व्यापार के लिए योजना बना सकते है।। भाई का साथ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें