फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 16 जनवरी 2020 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Thu, 16 Jan 2020 06:14 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक 1
अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निवेश से मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे। विवाहित लोगों का आज पत्नी से झगड़ा हो सकता है। जो भी आपसे मिले उससे नम्र व्यवहार करें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग -हरा
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक 2
प्रोपर्टी पर निवेश करना आपको लाभ दे सकता हैं। अचंभित करने वाली खबर मिल सकती है। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नया घर खरीद सकते हैं। सही दिशा में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग - खाकी

4 of 10
number
मूलांक 3
छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। कार्य व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण करना आवश्क हैं। पैसे के मामलों में आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आप आर्थिक रूप से प्रॉब्लम महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - लेमन
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक 4
सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। पेट दर्द या गैस की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में आप निराश महसूस कर सकते हैं, लेकिन शाम तक आप अपनी सभी समस्या का हल निकाल लेगें। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में आज देरी हो सकती हैं।
शुभ अंक - 23
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक 5
आपकी बुरी आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिलेगी। परीक्षाओं देने वाले छात्रों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग -ग्रीन
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक 6
मनोरंजन के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। लेकिन इसका असर आपके निजी जीवन पर पड़ सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
number
मूलांक 7
आप कश्मोकश की स्थिति में रहेंगे। फैसला लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आज आप परिवार या अपने करीबी दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। मन विचलित रहेगा, जिसके कारण पत्नी से झगड़ा हो सकता हैं।
शुभ अंक -11
शुभ रंग -पिंक

9 of 10
number
मूलांक 8
नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आपके कार्य सिद्ध होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। आज निवेश करने का अच्छा अवसर हैं, इस मौके का लाभ उठायें। धन खर्च करने से पहले भली-भांति जांच लें। लंबी स्थायी चिंता से राहत की उम्मीद मिलेगी।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक 9
अपनी सेहत का ध्यान रखें। खासतौर पर अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। ऑफिस में आज बॉस से कहासुनी हो सकती है। ऐसे में ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें