अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
समाज में अपनी जगह बनाने के लिए आपको सामाजिक रूप से सक्रिय होना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आज के दिन आप जो भी कार्य करें, वह ठीक प्रकार से संपादित होगा। पत्नी के साथ की वजह से आपका पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो उसे ठीक से इनवेस्ट करें। अपने लिए आप नए विकल्प देखें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग – अल्ट्रा ग्रीन
विज्ञापन
3 of 10
number 2
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
व्यापारी अगर पार्टनरशिप में कार्य करना चाहते हैं, तो अच्छा दिन है। खासकर मनोरंजन विभाग में ज्यादा फायदेमंद होगा। व्यर्थ की बातों से बचनें की कोशिश करें। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम है।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- डार्क ब्लू
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आप अपने परिवार की जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। संतान की शिक्षा पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
परिवार की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान चाहने वाले जातकों को खुशशबरी मिल सकती है। फिजूल खर्ची पर नियन्त्रण रखनें की कोशिश करें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – काला
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
आज आप बुरे लोग व बुरी सोहबतों से दूर रहें। ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं, आज आप सीधे तौर पर उनके विरूद्ध जा सकते हैं। सरकारी नौकरी के प्रस्ताव व अवसर मिलेंगें। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आज आपको विद्रोहियों से सतर्क व सावधान रहना चाहिए। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें, हो सकता है व्यवसाय से संबन्धित कुछ बातें आपके सामने आ जाएं। प्रेम-प्रसंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स से दूरी बना कर रखें। निश्चित रूप से जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – गुलाबी
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
इन जातकों के आने वाले परीक्षा में परिणाम उनके अनुकूल रहेंगे। रिश्तेदारों से आज किसी भी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है, तो वह अवश्य पूरा होगा।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
परिवार के लिए आज आप इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सोना-चांदी जैसी बहुमूल्य धातुएं आदि की खरीददारी कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंध निखरेगें। आपसी समझ बढे़गी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगें।
शुभ अंक –3
शुभ रंग – पीला
अंक – 9
आज के दिन आपको सुख-संसाधनों में कमी आएगी। संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे। मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से कार्य में बाधा आ सकती है। कार्य की अधिकता के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। जरूरत है, अपनी भावनाओं को काबू करने की। पारिवारिक दृष्टि से समय आपके साथ में है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग – लाल