फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 12 जनवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Fri, 11 Jan 2019 05:09 PM IST
विनोद शुक्ला निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक – 1,
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि पिछले कुछ समय से जो आप कठिनाइयाँ महसूस कर रहे थे। उनके निवारण का समय आ गया है। पति पत्नी में नोक झोंक हो सकती है। लेकिन प्यार से समझाने से वह आपको सहयोग देंगे। दिन है आज बच्चों के साथ समय गुजारने का।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – लाल
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक -2
नाम अक्षर - B K R

आज किसी नए मित्र से मुलाकात होगी, दोस्ती में प्रगढ़ता आ सकती है, अगर आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे तो सहारा मिलेगा। आज साझेदारी से नया काम शुरू कर सकते हैं। भाग्याँक 3 वालों के लिये विकास का दिन है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – क्रीम
 

4 of 10
number
अंक – 3
नाम अक्षर - C G L S

आज का दिन सरकारी नौकरी पेशा लोगों के कार्य क्षेत्र में तरक्की ला सकता है। आज के दिन आपके आफिस में तारीफ होगी। न्याय के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ना चाहिये। लेखकों के लिए आज सफलता का दिन हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर D M T

आपके अंक का स्वामी राहू है यह आज दिमाग में पहले कन्फयूशन देगा फिर अचानक लाभ। शेयर सट्टे पर आज आप निवेश कर सकते हैं लेकिन संभलकर भाग्यांक एक वाले सतर्क रहें।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – लाईट ग्रीन।
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक – 5
नाम अक्षर - E H N X

आज मन रोमांटिक रहेगा। विद्यार्थियों के लिये अच्छा दिन साबित हो सकता हैं। जन्मतिथी 14 को कागजात पर दस्तखत करने से पहले जाँच लेना चाहिये। व्यापार की दृष्टि से आज दिन उत्तम है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – ग्रे।
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6
नाम अक्षर – U V W

पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता आएगी। जो घरेलू चिन्ताएँ आपको घेरे हुए थी वह स्वयं दूर हो जायेगी। मीडिया, फिल्म आदि में कार्य करने वाले जातकों के लिये आज स्पेशल दिन हैं। जन्मतिथि 15 वालों को आज सम्मान मिल सकता है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – गुलाबी
 

8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर - O Z

आज के दिन आपको भ्रम हो सकता हैं। कोन्फीडेन्स लेवल भी कम हो सकता है। आज अत्यंत सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको सही मित्रों की पहचान करनी होगी। पारिवारिक सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। पुत्र के साथ ज्यादा समय कटेगा या पुत्र के विवाह के बारे में सोच सकते हैं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – क्रीम
 

9 of 10
number
अंक- 8
नाम अक्षर – F P

आज अगर आप सही निर्णय लेंगे तो आज का दिन आगे जीवन में लाभ लाएगा। ज्ञान अर्जित करने का दिन इसलिए आज आप अपने गुरू से मिलकर आए। ससुराल से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक -17
शुभ रंग - सफेद
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
व्यापार में आश्चर्यजनक लाभ प्राप्त हो सकता है,सावधानी से योजना बनाए। विदेश यात्रा का योग बन रहा हैं। आज का दिन खुद सारे फैसले करने का है। तिथी 18 वाले जातक किसी पर निर्भर मत रहें।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हल्का नीला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें