अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आपके कार्य की जमकर सराहना होगी। परिवार में माहौल शांतिपूर्वक रहेगा। पुराने विवाद समाप्त होकर नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका के रिश्तों में लचीलापन रहेगा। वह आपस में आनंद के कुछ क्षण साथ गुजारेंगें।
शुभ अंक -10
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
व्यापार में वृद्धि होगी और नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी नए-नए लोगों से दोस्ती होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें अन्यथा आप परेशान हो सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए कसरत करें।
शुभ अंक-24
शुभ रंग- जामुनी।
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आपके अपने साथी से आज दूरियां बढ़ सकती हैं। जिससे आप उदास रहेंगें। खर्च में अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। मनचाहे कॉलेज में एडमीशन मिल सकता है।
शुभ अंक-1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आपके ज्यादातर शौक पूरे होंगें। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। खरीदारी के लिए शाँपिंग मॉल जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन शांति व सुकून भरा रहेगा। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगें। काफी नए दोस्त बन सकते हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
आज आपका दिन तनाव एवं चिंताओं से घिरा रहेगा। परिवार के लोग मुश्किल समय में साथ छोड़ सकते है। फल के लिए परिश्रम ज्यादा करना पड़ेगा लेकिन सफलता अवश्य मिलेगी। सन्तान से सुखद समाचार प्राप्त होगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। अपने बच्चों से दोस्ताना व्यवहार रहेगा जो उनकी उन्नति का कारण बन सकता है। आप में कमाल की ऊर्जा है। इस समय आप मुश्किलों का सामना डट कर करेंगें। आप शेयर बाजार में सावधानी से निवेश करें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – पीला
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आज आपको सम्मान, पुरस्कार व गौरव मिल सकता है। आज स्कूल से आपको स्कालरशिप मिल सकती है। उच्च शिक्षा प्राप्ति के योग हैं। वह तैयारी शुरू कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग – नीला
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
आज आप पुराने मर्ज की बीमारी से काफी आराम महसूस करेंगें। दिन निवेश के लिए फायदेमंद साबित होगा। जो लोग साढ़ेसाती से प्रभावित हैं, उनके लिए दिन परेशानी, खर्चा ला सकता है। अच्छी सेहत के लिए कसरत करें।
शुभ अंक –6
शुभ रंग – सिल्वर
अंक – 9
आज आपको प्यार में थोड़ी निराशा हो सकती है। इगो को अपने प्रेम संबंधों में ना आने दें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू न करें, नहीं तो यह आपके भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला