फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 12 अप्रैल 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...

 
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक-1
नाम अक्षर –A I J Q Y

लंबे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो जाएगी। आप अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देने की कोशिश करें। बच्चों व परिवार के लोगों पर गुस्सा करने की बजाय विवेक से काम ले। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी संभव है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक–2
नाम अक्षर– B K R

आज आप कामकाज के हर स्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपको अपने कामों को लेकर विश्लेषण करने की जरूरत है। कानूनी पचड़ों व विवादों से दूर रहने का प्रयास करे। पारिवारिक मोर्चे पर ज्यादा स्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर –C G L S

आज आपके घर में मेहमानों का आगमन रहेगा, आप उनके स्वागत-सत्कार व आवभगत में व्यस्त रह सकते है। लक्ष्य प्राप्ति में कुछ बाधाएं व रूकावटें आएंगी, परन्तु आप अपनी बुद्धिमता व विवेक का इस्तेमाल करके सभी बाधाओं का समाधान निकाल लेंगे। जीवनसाथी का साथ आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – लाल
 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक –4
नाम अक्षर –D M T

आजीविका में बेहतरी के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत होगी। भाई-बहन के प्रेम संबधों में बढ़ोत्तरी होगी। आप कुछ ऐसा काम करेंगे, जिससे सभी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक-5
नाम अक्षर –E H N X

समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप नई साझेदारी व गठबंधन में प्रवेश कर सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर समस्या आ सकती है। मानसिक शांति भंग हो सकती है। आपके आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोत्तरी होगी। कुछ गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे। सावधान नहीं रहे तो आप उलझनों में फंस सकते हैं।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – पीला
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक-6
नाम अक्षर- U V W

आज के दिन व्यापारियों को लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी मित्र की सहायता के लिए आप आगे आएंगे। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। पत्नी का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहना वाला है। 
शुभ अंक – 32
शुभ रंग– सिल्वर 
 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर –O Z

व्यापार में नई योजना सक्रिय रुप से काम करेंगी। किसी बुर्जुग की सलाह आपके लिए लाभ का मार्ग खोल सकती है। आर्थिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकते है। परिवारिक समस्या आ सकती है, जिसके कारण परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। छात्रों को परीक्षा फल का इंतजार रहेगा। अपनी वाणी व क्रोध पर संयम रखें अन्यथा अपनी मर्यादा और प्रतिष्ठा दोनों ही खोने का खतरा है।
शुभ अंक - 18
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
 नाम अक्षर-F P

व्यस्तता भरा दिन रहेगा लेकिन बावजूद इसके आप घर-पारिवार को उचित समय देगे। आप किसी भी प्रकार जोखिम भरा कार्य न करें तो ही अच्छा होगा। प्रेम-प्रसंग उजागर होने का खतरा है। 
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – सफेद
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आपकी मेहनत आखिर रंग लाएगी। रोमांस व प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिलेगी। वित्त व आय के साधन उपलब्ध होंगे। आप अपनी जड़ों को मजबूत करेंगे। साधु-संतों अथवा महात्माओं से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग-  क्रीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें