फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 11 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Sun, 10 Feb 2019 04:39 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

मेहनत भरा दिन है। आपकी मेहनत का आज आपको लाभ मिलेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा और उन पर खर्चा ज्यादा बढ़ने वाला है। राजनैतिक फायदा मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ अंक -12
शुभ रंग – हरा

 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

रियल एस्टेट का कार्य करने वाले लोगों को काम के नए अवसर प्राप्त होंगें। व्यापार में कानूनी अड़चने आ सकती हैं। रिश्तों में शांति एवं सुधार आएगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। आज सट्टा या लौटरी में निवेश न करें।
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आज के दिन अगर आप किसी कार्य को शुरू करें,  तो वह पूरा नहीं हो पाएगा। फिजूल खर्च से बचनें की कोशिश करें। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों में मन लगाएं। परिजनों के कारण प्रेम संबंध में खटास पैदा हो सकती है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आज के दिन आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढि़या रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगें। परिवार के सहयोग से आप अपनी उलझनों को दूर करने में सफल होंगें। जीवनसाथी की वजह से नौकरी मिल सकती है। वाहन तेज न चलाएं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज आपके नए प्रेम संबंध बनेंगें। सन्तान से खुशी मिलेगी। घर की सजावट में ज्यादा खर्च होगा। पार्टी व उत्सवों में भाग ले सकते हैं। कोई नया कार्य न करें नहीं, तो परेशान हो जाएंगे। पिता की सेहत खराब हो सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आप आज नई ऊर्जा महसूस करेंगें। सरकारी कार्य जो रूके हुऐ थे, वे आज संम्पन्न होजाएगे। हृदय रोग या ब्लडप्रेशर हो सकता है। आज का दिन प्रेम सम्बन्धों के लिहाज से ठीक नहीं है। पति-पत्नी में अनबन हो सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – फिरोजी

 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

किसी भी तरह का व्यापार में निवेश करने से पहले उसके बारे में भली-भांति जानकारी करें। यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा, लेकिन आपको मंहगा पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ वक्त गुजारेंगें। शाम को दावत पर जा सकते हैं। बच्चे को जुकाम या सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है।
शुभ अंक 11
शुभ रंग – लाल

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आज आप पुराने मर्ज की बीमारी से काफी आराम महसूस करेंगें। दिन निवेश के लिए फायदेमंद साबित होगा। जो लोग साढ़ेसाती से प्रभावित हैं, उनके लिए दिन परेशानी, खर्चा ला सकता है। अच्छी सेहत के लिए कसरत करें, एनर्जी महसूस करेंगें।
शुभ अंक –6
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज आपको प्यार में थोड़ी निराशा हो सकती है। इगो को अपने प्रेम सम्बन्धों में ना आने दें। पार्टनरशिप से कोई नया व्यापार शुरू न करें। नहीं तो भविष्य के लिए ठीक नहीं होगा।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें