फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 10 अप्रैल 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्मतिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1 
नाम अक्षर A I J Q Y
प्रेम के नये सम्बन्ध बनेंगे। मोबाइल पर पार्टनर के साथ बात नहीं हो पाएगी लेकिन भावना पक्ष प्रबल रहेगा। लोग आप की तरफ आकर्षित होंगे। अपनी सुन्दरता और  सजने संवरना में अधिक समय बीतेगा।
शुभ अंक – 3 
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा है। कैरियर के नजरिये से शुरू किया गया सफर छात्रों के लिए लाभप्रद होगा। सोच समझकर आज अपने भविष्य के फैसले लीजिए। साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान को समय नहीं दे पायेंगे।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - पीला

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर – C G L S
यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट आयेगी। शत्रुओं से सावधान रहे। आपकी प्रिय की तबियत खराब हो सकती है। जिस कारण से अपने मित्र से आज नहीं मिल पायेंगे। आप के सहयोगी ज्यादा चिन्तित रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। 
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
नाम अक्षर – D M T
नये प्रेम संबन्ध बनेंगे और पुराने प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है, सावधान रहने की जरूरत है। घरेलू मामलों पर तुरन्त ध्यान देने की जरूरत है। हर विषय पर खुद विचार करें। कानून तथा लेखकों के लिए दिन अच्छा है। विरोधी से सावधान रहें।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5  
नाम अक्षर- E H N X
राजनीतिक तौर पर नेताओं के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। युवक-युवतियों का दिल टूट सकता है। प्रेम करने वाले व्यक्तियों को सावधानी रखना चाहिए। आज का दिन शिक्षाप्रद रहेगा आज नई बातें सीखने का दिन है। शेयर सट्टे में निवेश पूरी जानकारी लेकर करें। वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं रहेगा। पति-पत्नी में मन-मुटाव हो सकता है।
शुभ अंक -12
शुभ रंग - चाँदनी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर – U V W
इस अंक वाले व्यक्तियों का दिन सामान्य रहेगा आप ज्यादा स्पष्टवादी हैं इसलिये नाप तोलकर बोलियेगा। वाणी को नियंत्रण में रखें और क्रोध से बचें। संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके ही उत्तर दें। किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – हरा

8 of 10
number
अंक –7
नाम अक्षर- O Z
दिन सामान्य रहेगा। ज्यादा स्पष्टवादी हैं इसलिये विचारों का विशेष ध्यान दें। आज आपका मन मनोरंजन में ज्यादा लगेगा। दुर्घटना होने का खतरा है, वाहन चलाते समय सावधानी बरते अथवा वाहन धीरे चलायें। जल में जाने से बचें। आप अपने खर्च पर विशेष ध्यान दे खर्च कम करें। विद्यार्थी को शिक्षा के क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल रहेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
number
अंक - 8
नाम अक्षर - F P
आज आपका दिन लाभ भरा है, नया घर या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। बाहर का खाना न खायें स्वास्थ्य खराब हो सकता है। राजनीति करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। रुके हुए मामले निपट सकते हैं। परिवार की जरूरतों की तरफ दें और उनके सुख -दुख के भागीदार बनें।
शुभ अंक – 12, शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक -9
आज के दिन आप मित्रों से सचेत रहें। हानि होने की संभावना है। आर्थिक रूप से कोई नया कार्य न शुरू करें। व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपकी उन्नति हो सकती है ।
शुभ अंक - 11
 शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें