फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 1 मार्च 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Thu, 28 Feb 2019 05:33 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y

आज आप अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ में किसी से वाद-विवाद व तर्क-वितर्क हो सकता है। संपत्ति संबंधी मसले हल हो सकते हैं। नौकरी व कामकाज में कोई गलती हो सकती है। जिसके कारण आप अधिकारी व बॉस की डांट खा सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R

किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। बेकार के ख्यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। परिवार की तरफ से खुशी मिलेगी और आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग- सफेद
 

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S

आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। ज्यादा खान-पान आपकी तबीयत खराब कर सकता है। किसी को रुपया—पैसा उधार न दें। आज दिए गए धन के वापसी की संभावना कम है। 
शुभ अंक — 4 
शुभ रंग – नीला 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T

आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जी-तोड़ मेहनत व परिश्रम करेंगें। जिसके कारण अर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समय अनुकूल है, जमकर लाभ उठाएं। नए-नए लोगों से आपका संपर्क बनेगा। आज आपकी यात्राएं निरर्थक साबित हो सकती हैं।
शुभ अंक - 42
शुभ रंग – पीला
 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X

आज आप चापलूसों से सावधान रहें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। जिस कारण आपका एकत्रित धन खर्च होगा। आपकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। अनुभवी व्यक्तियों की संगत में रहे। लव बर्ड्स के रिश्तों में आज मधुरता रहेगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W

आज के दिन आपको व्यापार में हानि हो सकती है। सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है। अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो सावधानीपूर्वक ड्राइविंग करें। खरीददारी के लिए शापिंग माल जा सकते हैं। आज आप परिजनों पर ज्यादा खर्च करेंगे।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – क्रीम
 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z

आज आप अपना कीमती समय व्यर्थ के कामों में नष्ट न करें। यात्राओं में व्यस्त रहने की वजह से परिवार में दूरियां बढ़ सकती है। आपके अपने जीवनसाथी से नजदीकियां और प्रेम बढ़ेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास मौके लेकर आया है।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग – पीला
 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P

आज के दिन नए मित्र बनेगें। प्रेमी-जनों के लिए आज दिन सार्थक है। परोपकार का कार्य कर सकते हैं। नया घर अथवा वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में छोटी-मोटी घटनाएं हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए भाग-दौड़ का दिन है।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
संगीत, साहित्य एवं कला आज आपको आकर्षित करेंगे। नई पुस्तकें, कंप्यूटर से जुड़ी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। काफी समय से रूका हुआ काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। घर की चिंताओं से आज राहत मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।
शुभ अंक – 42
शुभ रंग – वाइलेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें