फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 30 Nov: मूलांक 5 वालों को लाभ में कमी और उलझनें बढ़ेंगी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sun, 30 Nov 2025 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
30 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
30 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आर्थिक मामलों को लेकर घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी लगन और मेहनत से व्यापार में प्रगति होने की संभावना है। जिम्मेदारियों से पीछे न हटें, इन्हें पूरा करने से जीवन का स्तर सुधरेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – केसरिया

 

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में रुकावटें आ सकती हैं। अपना मूल्यवान समय व्यर्थ चर्चाओं में न गंवाएं। जीवनसाथी की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखने और ध्यान करने से राहत मिलेगी।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
किसी भी काम की शुरुआत बिना सोचे-समझे न करें। नौकरी से जुड़े मामलों के लिए आज आपको कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव संभव हैं। दिन में कई कार्य अचानक बन भी सकते हैं और बिगड़ भी सकते हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में कुछ दिक्कत आ सकती है, बॉस से बहस स्थिति बिगाड़ सकती है, इसलिए शांत रहें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
व्यवसाय के लिए आज का दिन अधिक लाभदायक नहीं रहेगा। कुछ लोग आपकी प्रगति में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। जो कार्य रुके हुए थे वे गति पकड़ेंगे। धैर्य और संतोष से काम लें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – लाल

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार से विशेष रूप से जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। धन लाभ की भी संभावना है। दिन मित्रों के साथ अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
अपना कीमती समय अनावश्यक कामों में बर्बाद न करें। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। नया समझौता या कॉन्ट्रैक्ट मिलने की भी पूरी संभावना है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ चिंता रह सकती है। पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं। बिना कारण चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ विवेकपूर्ण व्यवहार करने की जरूरत है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आप एक अच्छे सलाहकार साबित होंगे। आपकी बनाई योजनाएं सफलता की ओर ले जाएंगी। यदि बैंक से लोन लेना है तो आज का दिन शुभ है। जीवन में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सुनहरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें