फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 29 Nov: मूलांक 3 वालों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी, पढ़ें अंक भविष्यफल

Sat, 29 Nov 2025 07:18 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
29 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
29 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आप तेज निर्णय लेने की मानसिक स्थिति में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई रणनीतियों या बदलावों को अपनाना पड़ सकता है। चुनौतियों के समय शांत रहना जरूरी होगा। नौकरी या काम की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ी रुकावटें महसूस हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा और सुबह किसी शुभ सूचना के साथ शुरुआत हो सकती है। नया काम या किसी योजना की शुरुआत के लिए यह समय उत्तम है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि गले में खराश या हल्की तबीयत खराब जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ अंक – 38
शुभ रंग – हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज पुरानी बातों को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है, इसलिए शब्दों का संयम रखें। मानसिक थकान कम करने के लिए आराम और सकारात्मक सोच पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए पैसों का सही उपयोग जरूरी है। परिवार की ओर से कुछ तनाव आ सकता है।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – बैंगनी

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आपके लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। निवेश से अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ बाहर समय बिताने का प्लान बनेगा।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – नारंगी

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें अब गति आने लगेगी और सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी मनोरंजन कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। ऑफिस या व्यवसाय में व्यस्तता अधिक रहेगी। घर में पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन की संभावना है।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – नारंगी

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
किसी पुराने निर्णय को लेकर उलझन में थे, तो आज स्थिति स्पष्ट होगी और नई दिशा मिलेगी। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें और अनावश्यक कार्यों में समय न गवाएं। घर और व्यवसाय की जरूरतों को प्राथमिकता देने से अच्छा फल मिलेगा।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – सफेद

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। मेहनत का फल मिलने का समय है, इसलिए प्रयास जारी रखें।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
विद्यार्थियों के लिए यह दिन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने वाला साबित होगा। जीवनसाथी को नई नौकरी या अवसर मिलने से घर में खुशी बढ़ेगी। बिजनेस को लेकर हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
काम के दौरान बॉस के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम बनाए रखें। युवाओं को मनचाहा अवसर मिलने से राहत महसूस होगी। यह समय आत्म-विकास और नई संभावनाओं के द्वार खोलने का है। नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक – 14
शुभ रंग – लाल



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें