फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 28 Nov: मूलांक 9 वाले सोच समझकर निवेश करें, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Fri, 28 Nov 2025 08:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
28 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
28 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आपका व्यक्तित्व सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी साक्षात्कार या प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। विपणन या जनसंपर्क से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी अवसर उत्पन्न होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से आप ताजगी और ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
आज आपका आत्मविश्वास और मनोबल उच्च रहेगा। आयात-निर्यात, व्यापार और मेहमानों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। कार्य समय पर पूरा करने का दबाव रह सकता है। प्रतिष्ठा में कमी का खतरा है। सोच-समझकर किए गए कार्य सफल होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतना आवश्यक है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज भाग्य आपका साथ देगा और शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी की चिंता कम हो सकती है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना आवश्यक है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज आप किसी तीर्थ या धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार या नौकरी से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। कहीं से अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। किसी पर बिना सोचे भरोसा न करें, अन्यथा विश्वासघात हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न और हल्का रहेगा। संपत्ति के मामलों में परिवार और खास मित्रों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी असंतोष की संभावना है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज आर्थिक रूप से कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की उलझनों में समय न गंवाएं। दांत में दर्द हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शेयर या संपत्ति के लेन-देन में लाभ हो सकता है। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। साझेदारी में किए गए कार्य फलदायक रहेंगे। दिन को सुंदर बनाने के लिए पिकनिक जैसी गतिविधियाँ कर सकते हैं। माता-पिता से संबंध अच्छे रहेंगे। निवेश पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
आज रोजगार और आजीविका के अच्छे अवसर मिलेंगे। बुद्धि और विवेक का प्रयोग कर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। विवाद और व्यर्थ की बहस से बचें। घर पर मेहमान आगमन कर सकते हैं, स्वागत-सत्कार में समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
व्यापार और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। गलत निर्णय परेशानी का कारण बन सकते हैं। संतान की शिक्षा और करियर में बड़ा निवेश हो सकता है। जरूरतमंद रिश्तेदार की मदद के लिए हाथ बढ़ेगा। कोई अनुबंध रद्द हो सकता है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें