फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 25 October: कौन सा अंक दिलाएगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 25 Oct 2025 05:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
25 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
25 October Ka Ank Jyotish: आज 25 अक्तूबर, शनिवार है। 25 तारीख का मूलांक 7 (2+5=7) बनता है, जिसका स्वामी ग्रह केतु माना जाता है। चूँकि आज शनिवार है, इसलिए दिन का स्वामी ग्रह शनि है। इस तरह आज के दिन सभी मूलांक वाले लोगों पर शनि और केतु दोनों का प्रभाव दिखाई देगा।
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Bhai Dooj Pooja Thali: भाई दूज की थाली में जरूर रखें ये चीजें, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर क्या है तिलक करने का समय? जानें तिथि, मुहूर्त और मंत्र
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपके लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यापार में लाभ की संभावना है। नौकरी के साथ कोई पार्ट टाइम काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। शेयर बाजार में निवेश से भी फायदा मिल सकता है।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर बनेगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, हालांकि व्यर्थ की यात्राएँ संभव हैं। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें क्योंकि लाभ सीमित रहेगा। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी और नए मित्र बनेंगे।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
किसी सामाजिक समारोह या पार्टी में शामिल हो सकते हैं। झूठे आरोपों या विवादों से सावधान रहें। नई योजनाएँ बनेंगी लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए सोच और दृष्टिकोण में बदलाव जरूरी होगा।
शुभ अंक – 80
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आप किसी भी परेशानी या चुनौती का धैर्यपूर्वक सामना करेंगे। निवेश के लिए दिन सामान्य है। यदि आपने कोई नया कार्य शुरू किया है, तो आज उससे लाभ प्राप्त होगा।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – ग्रे

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आपके कार्यों की सराहना होगी और शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखें। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक – 21
शुभ रंग – सफेद

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
काम से जुड़ी किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। नए प्रोजेक्ट या साझेदारी से लाभ मिलेगा। संतान से गर्व महसूस होगा और किसी नए व्यक्ति से मुलाकात शुभ साबित होगी।
शुभ अंक – 38
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपका अनुभव आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा में देरी या योजना में बदलाव संभव है, इसलिए धैर्य रखें।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – बैंगनी




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें