फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 23 October: मूलांक 4 को सफलता, मूलांक 9 को धनलाभ जानें आज का अंक ज्योतिषफल

Thu, 23 Oct 2025 07:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
23 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
23 October Ka Ank Jyotish: आज 23 अक्टूबर, दिन गुरुवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार, 23 तारीख का मूलांक (2+3) 5 बनता है, जिसके स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। वहीं, आज का दिन गुरुवार होने के कारण गुरु ग्रह का प्रभाव भी प्रमुख रहेगा। ऐसे में आज के दिन लोगों पर बुध और गुरु दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव दिखाई देगा, जो ज्ञान, संवाद और सौभाग्य से जुड़े शुभ परिणाम ला सकता है।
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Bhai Dooj Pooja Thali: भाई दूज की थाली में जरूर रखें ये चीजें, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर क्या है तिलक करने का समय? जानें तिथि, मुहूर्त और मंत्र
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको ज़रूरत से ज़्यादा दौड़भाग करनी पड़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। नौकरी में सतर्क रहें, कोई विरोधी परेशानी खड़ी कर सकता है। आर्थिक मामलों में भी अड़चनें आ सकती हैं। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। परिवार में माहौल शांत रहेगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आर्थिक मामलों में आज सोच-समझकर फैसले लें, भावुकता में कोई निर्णय न लें। नुकसान की आशंका है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा और पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। आप अपनी माता को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे उनका आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, लेकिन उसे स्वीकार करने से पहले सोचें, यह उतना लाभदायक नहीं होगा। परिवार के साथ सुखद समय बितेगा।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए शुभ है, लेकिन पैसों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। व्यापार में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और नया कारोबार शुरू करने की संभावना है। विदेश यात्रा का भी प्लान बन सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आर्थिक रूप से आज का दिन फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के योग हैं और व्यापार में भाइयों के साथ साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। धन लाभ और निवेश दोनों के लिए अच्छा समय है। व्यापार में भी निवेश फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। तनाव बना रह सकता है और पैसे से जुड़े फैसलों में सतर्कता ज़रूरी है। निवेश से बचें, नुकसान हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के लिए समय कम मिल पाएगा।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपको काम में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक चिंता बनी रहेगी। नौकरी में संभलकर रहें, लेकिन पदोन्नति के योग भी हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में तरक्की होगी और नौकरी में काम का अच्छा माहौल मिलेगा। आय बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें