फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 23 November: आज इन मूलांकों की मेहनत सफल होगी, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

Sat, 22 Nov 2025 03:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
23 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
23 November Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन आपको अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत महसूस होगी। साहस और ऊर्जा का अनुभव होगा।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे परिणाम के संकेत हैं। व्यापार में कुछ व्यस्तताएं रहेंगी, लेकिन धैर्य से उन्हें संभाल लेंगे।
शुभ अंक: 29
शुभ रंग: गुलाबी

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोग काम को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। नई व्यापार योजनाओं पर विचार करने का दिन है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज का दिन आपके लिए खास अवसर लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में अपने विचार साझा करने के मौके मिलेंगे। सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति से प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
आज प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार के लिए वाहन या अन्य सुविधाएँ लाने का विचार रहेगा। धार्मिक और पारिवारिक आयोजनों में भी रुचि बनी रहेगी।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: सिल्वर

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। जिन योजनाओं पर आप काम कर रहे हैं, उनका लाभ आपको मिलेगा। छात्रों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आप बैंक से वाहन या घर के लिए ऋण लेने की योजना बना सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: लाल

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
व्यापार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।
शुभ अंक: 19
शुभ रंग: बैंगनी

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज का दिन संघर्षपूर्ण हो सकता है। परिवार के लिए पार्टी या कार्यक्रम आयोजित करने से पुराने तनाव कम होंगे। भविष्य की योजनाओं में मजबूत कदम बढ़ाने का समय है।
शुभ अंक: 26
शुभ रंग: नीला



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें