फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 21 Oct: मूलांक 6 वालों को करियर में मिलेगी सफलता और बढ़ेगा सम्मान, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Tue, 21 Oct 2025 12:51 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
21 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
21 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए व्यापार में धन लाभ के नए अवसर लेकर आया है। घर और बाहर दोनों जगह सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन सफलता हासिल करने के बाद अहंकार से बचें। हालांकि, दिन समाप्ति से पहले परिवार वालों के लिए कोई वस्तु लेकर आ सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2 
रिश्तों में प्रेम बना रहेगा और करीबी लोगों से बातचीत करने से मन हल्का होगा। आपको नई नौकरी की भी प्राप्ति होगी, जिस कारण आर्थिक बदलाव देखने को मिलेंगे। निवेश के लिए नई योजनाओं का हिस्सा बनेंगे।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
कारोबार में आई मंदी के कारण तनाव रहेगा। आपकी आय में बढ़ोतरी तो होगी लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। माता-पिता का व्यवहार सहयोगात्मक बना रहेगा। छात्रों को शिक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4 
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपको सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नया वाहन ले सकते हैं। संपत्ति के क्रय-विक्रय के लिए समय शुभ कहा जाएगा। इस समय आप सोना-चांदी भी खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
पुरानी बातों का तनाव बना रहेगा और अगर किसी नए रिश्ते में आपने प्रवेश किया है, तो कोई वहां से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। 
शुभ अंक- 24 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6 
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। व्यापार में नए लोगों का साथ मिलेगा और काम का विस्तार होगा। जीवनसाथी से मन की बात शेयर करने से रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। तरक्की करियर में प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
आज पुरानी बातों को लेकर चल रहा तनाव दूर होगा और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान घर से दूर रह रहे लोगों का घर-परिवार में समय अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। सिंगल लोगों के लिए आज प्रसन्नता का दिन है। नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर विरोधियों से सतर्क रहें।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
नौकरी के लिए कहीं अप्लाई किया था, तो वहां से शुभ समाचार मिल सकती हैं। सुख-सुविधाओं से जुड़े सामान की खरीदारी करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन आप लोग विशेष रूप से व्यवसाय में धन लेन-देन में सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें