फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों को मिलेगा धन और मान-सम्मान,जानें अन्य मूलांकों का अंक ज्योतिषफल

Mon, 13 Oct 2025 07:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
13 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
13 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपके अंदर जोश और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता से सहयोग मिलेगा और कुछ ऐसे प्रोजेक्ट या डील सामने आ सकते हैं जो सरकारी कामकाज से जुड़े हों। यह समय करियर में नई दिशा देने वाला हो सकता है। हालांकि, यदि कोई परिस्थिति विपरीत हो जाए, तो अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज का दिन आपके लिए सौम्य और सुखद रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और उनके आशीर्वाद से आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। धन लाभ के योग हैं, जिससे मानसिक संतुलन और प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताएं और सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें, इससे आपके संबंध और मधुर होंगे।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान की प्रशंसा होगी। कार्यस्थल पर आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में शामिल होने का मौका मिल सकता है, जहां  आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। यह दिन करियर से जुड़े निर्णय लेने के लिए अच्छा है। अगर आप किसी सरकारी शिक्षा संस्थान में जुड़ना चाहते हैं, तो आज योजना बना सकते हैं। बस ध्यान रखें कि किसी को बिना माँगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपकी छवि पर असर पड़ सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। किसी सरकारी दस्तावेज़ या नोटिस को लेकर चिंता उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक मामलों में अनचाही रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। पिता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालाँकि, जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आप मानसिक सुकून पा सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और आज के दिन बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा।
शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है, विशेष रूप से व्यापार या नई योजनाओं को लेकर। यदि आप किसी नई योजना को लागू करने की सोच रहे थे, तो आज सही समय है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। हालाँकि, निवेश के मामलों में जल्दबाज़ी न करें। कोई भी धन संबंधी निर्णय लेने से पहले सलाह लेना उचित रहेगा। बहन या बेटी से मिली सलाह फायदेमंद हो सकती है। सोच-समझकर आगे बढ़ें, लाभ अवश्य मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद से दूर रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। आस-पड़ोस या दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी वाणी और स्वभाव पर संयम रखें। परिवार में भी आपको धैर्य और समझदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। कोई छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है, यदि समय रहते शांति नहीं रखी गई। शांत और संतुलित व्यवहार से ही आज आप आगे बढ़ पाएंगे।
शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
पुरानी चली आ रही किसी समस्या से आज राहत मिलने के संकेत हैं। लेकिन पारिवारिक मामलों में विशेषकर पिता की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे मानसिक चिंता हो सकती है। संतान की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। आज आपको अपनी वाणी में मिठास और क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। वरना, रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। धैर्य और समझदारी से दिन निकालें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है। कार्यों में अड़चनें आएंगी और बार-बार रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें, विशेषकर यदि दिल से जुड़ी कोई परेशानी पहले से है। पारिवारिक वातावरण में भी कुछ तनाव रह सकता है। किसी बात को लेकर घर में बहस हो सकती है, जिसे शांत दिमाग से संभालना होगा।
शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। जो काम अधूरे थे, वे पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में जो बाधाएं थीं, वे दूर होंगी। सेहत में भी सुधार होगा और आप खुद को पहले से बेहतर महसूस करेंगे। परिवार, खासकर माता-पिता से सहयोग मिलेगा और उनका आशीर्वाद आपकी ऊर्जा को बढ़ाएगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें