फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 11 October: मूलांक 9 वालों की चमकेगी किस्मत,जानें क्या कहता है दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 11 Oct 2025 12:05 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
11 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
11 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपके अधिकारियों ने नौकरी में आपके कूटनीतिज्ञ कौशल और बौद्धिक शक्ति को नोटिस कर लिया है।मान सम्मान और पुरस्कार जल्द ही आपको मिलने वाले हैं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
धन का समझदारी से निवेश करें और अपनी सफलता का आनंद लें। दोस्त और परिवार आपके साथ जश्न मनाने के लिए तैयार हैं। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
यह समय अपने मासिक बजट का संतुलन बनाये रखने का है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा। जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा वही होता है जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे । 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
किसी नयी जगह जैसे कहीं एकांत या बाहर नेचर की यात्रा करें। इससे आपकी आध्यात्मिक यात्रा पूरी हो जायेगी और आप शांति से घर वापस आएंगे। माता पिता कानूनी मामलों में आपकी सहायता करेंगे।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप जिस ऊर्जा को महसूस करेंगे वो आपको आकर्षण का पात्र बनाएगी। आप अभी खुद को खुशकिस्मत महसूस करेंगे क्योंकि आपका हर काम सही से पूरा हो रहा है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सहयोगियों का भी साथ मिल सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावनाएं है।
शुभ अंक - 5 
शुभ रंग - सफेद

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
खुद पर विश्वास आज आपको ऑफिस में प्रशंसा का पात्र बनाएगा। आज थोड़ा सब्र से काम लें। आपको मिले नए अवसर मिलेंगे, जिसका आनंद लें। 
शुभ अंक- 09 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
परिवार में किसी का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। बुराईयों को छोड़कर अच्छे निर्णय लें, जो आगे आपके लिए लाभकारी रहेगा। 
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपका दिन अच्छे से बीतेगा। पारिवारिक रिश्तों से आर्थिक फायदा मिलेगा। हालांकि अपने बदलते मनोभाव के कारण आप थोड़ा सा खुद को उदास महसूस कर सकते हैं। पुरानी अच्छी चीजों के बारे में विचार करके आपको अच्छा लगेगा।
शुभ अंक- 8  
शुभ रंग- आसमानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें