फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 3 और 9 वालों के लिए दिन रहेगा खास, धन लाभ के प्रबल योग, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sun, 05 Oct 2025 06:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
05 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
05 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
पैसे से जुड़ी कोई रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है। - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसे से जुड़ी कोई रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है और नए लाभ के मौके भी बनेंगे। अगर आप खेल या प्रतियोगिता से जुड़े हैं, तो कोई जीत या उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में शांति और जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी 
शुभ अंक: 9
विज्ञापन

3 of 10
आर्थिक तौर पर फायदे के योग हैं। - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, खासकर काम और घर से जुड़ा। आर्थिक तौर पर फायदे के योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग: पीला 
शुभ अंक: 3

4 of 10
पॉजिटिव सोच से काम में सफलता मिलेगी - फोटो : amarujala
अंक 3
आपका दिन शानदार रहेगा। पॉजिटिव सोच से काम में सफलता मिलेगी और नए लोगों से जुड़कर मुनाफा हो सकता है। व्यापार में धन लाभ संभव है। घर के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे और जीवनसाथी से भी पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: नीला 
शुभ अंक: 2
विज्ञापन

5 of 10
किसी को बिना मांगे सलाह न दें। - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नकारात्मक सोच और विवादों से बचें। काम और बिज़नेस में अनुकूलता कम रहेगी, और पैसों को लेकर भी सतर्क रहना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह न दें।
शुभ रंग: हरा 
शुभ अंक: 1
विज्ञापन

6 of 10
घर में माहौल ठीक रहेगा लेकिन जीवनसाथी से तकरार हो सकती है। - फोटो : amarujala
अंक 5
मिश्रित दिन रहेगा। व्यापार सामान्य चलेगा, लेकिन सेहत (खासकर पेट से जुड़ी समस्या) परेशान कर सकती है। घर में माहौल ठीक रहेगा लेकिन जीवनसाथी से तकरार हो सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें।
शुभ रंग: लाल 
शुभ अंक: 12
विज्ञापन

7 of 10
जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बना रहेगा। - फोटो : amarujala
अंक 6
आपके लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के नए आइडिया मिल सकते हैं जिससे भविष्य में फायदा होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा और मनोरंजन से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग: सफेद  
शुभ अंक: 7

8 of 10
कुछ मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। - फोटो : amarujala
अंक 7
कुछ मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। काम और घर के बीच खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। अपनी बात दूसरों को समझाना मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी को उनकी पसंद की चीज खिलाकर संबंध मधुर बनाए रख सकते हैं।
शुभ रंग: गुलाबी  
शुभ अंक: 11

9 of 10
धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है। - फोटो : amarujala
अंक 8
आज थोड़ा संभलकर चलें। धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है, निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। संतान की चिंता रह सकती है। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए सुकूनदायक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा 
शुभ अंक: 10
विज्ञापन

10 of 10
मन खुश रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। - फोटो : amarujala
अंक 9
दिन अच्छा रहेगा। जो काम आपने सोचे हैं, वे पूरे होंगे और फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। मन खुश रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी 
शुभ अंक: 6




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें