फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 03 October: मूलांक 4 वालों के काम में आ सकती है रुकावट, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

Fri, 03 Oct 2025 06:31 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
03 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

03 October Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shadashtak Yog 2025: दशहरे के बाद चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि देव देंगे सुख-समृद्धि
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
Shani Vakri On Diwali: इस दिवाली बना दुर्लभ शनि योग, 4 राशियों पर बरसेगा धन का अम्बार
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।

 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन थोड़े उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से विचार न मिलने की वजह से हल्का तनाव संभव है। परेशान न हों, धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी। सेहत को नजरअंदाज न करें, ज्यादा चिंता करने से मानसिक थकावट हो सकती है।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 5
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आपको आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ गैरजरूरी खर्च सामने आ सकते हैं, जो बजट बिगाड़ सकते हैं। किसी काम में दूसरों की मदद लेने से उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए आत्मनिर्भर बनें और सोच-समझकर फैसले लें। धैर्य और संयम आज आपके सबसे बड़े सहायक होंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। काम की व्यस्तता के चलते परिवार, खासकर बच्चों के साथ समय कम मिल पाएगा। लेकिन संतुलन जरूरी है, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी से जुड़ाव बनाए रखने के लिए संवाद बढ़ाएं। दिन का समापन आत्मचिंतन से करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कुछ लोग आप पर काम का दबाव बना सकते हैं, जिससे आपकी कार्यशैली प्रभावित हो सकती है। किसी पर अंधा भरोसा करने से बचें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। संयम से काम लें और अपने फैसलों पर टिके रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 15
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
दिन सामान्य रहेगा लेकिन छोटी-छोटी परेशानियों को जरूरत से ज्यादा तूल न दें। तनाव से दूर रहना ही आपकी सेहत के लिए जरूरी होगा। पॉजिटिव सोच और अच्छे लोगों के साथ समय बिताने से मूड बेहतर रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन थोड़ा सतर्क रहकर बिताने की जरूरत है, खासकर काम और पैसे के मामलों में। किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय न लें। आसपास के लोगों को समझें और सही-गलत की पहचान करें। फिलहाल जोखिम लेने से बचें, आगे हालात बेहतर होंगे।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 9

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अगर किसी बात को लेकर दिमाग में उथल-पुथल है, तो थोड़ी देर खुद को शांत करें, फिर फैसला लें। कामकाज में ध्यान देने के साथ-साथ परिवार के लिए भी समय निकालें। धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा। कहीं से लाभ होने की संभावना है। लेकिन यात्रा करते समय सतर्क रहें, खासकर वाहन चलाते समय। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी और साथी से सहयोग मिलेगा। व्यर्थ खर्चों से खुद को बचाकर चलें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आपको काम से छुट्टी भी लेनी पड़ सकती है। खर्चों पर नजर रखें, बजट बनाकर चलना ठीक रहेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों से भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें