फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 01 November: मूलांक 1 के लिए चुनौती, मूलांक 4 के लिए सुनहरा मौका, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Sat, 01 Nov 2025 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
01 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
01 November Ka Ank Jyotish: आज 1 नवंबर, शनिवार है। तारीख 1 होने के कारण आज का मूलांक 1 माना जाएगा, जिसका स्वामी ग्रह सूर्य है। चूँकि आज शनिवार है, इसलिए दिन के स्वामी शनि ग्रह हैं। इस प्रकार आज सूर्य और शनि दोनों का प्रभाव सभी मूलांक वालों पर देखने को मिलेगा। अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज किसी अजनबी पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। दांपत्य जीवन में हल्का तनाव या असहमति की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मोर्चे पर प्रगति के योग हैं, मेहनत का फल मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़े निर्णय लेने से पहले परिवार या करीबी मित्र की सलाह अवश्य लें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। शेयर या प्रॉपर्टी से संबंधित निवेश में लाभ संभव है। धन के नए स्रोत खुल सकते हैं। हालांकि अत्यधिक महत्वाकांक्षा से बचें और जल्दबाज़ी में कोई फैसला न लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी अड़चन आ सकती है। दांत या मुंह से संबंधित परेशानी हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। निवेश के अवसर बेहतर रहेंगे। दूसरों से ईर्ष्या करने के बजाय खुद को सुधारने की कोशिश करें। यात्रा शुभ और आनंददायक होगी। दिन मिलाजुला रहेगा लेकिन अंततः संतोषजनक रहेगा। साझेदारी में काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज विवादों और अनावश्यक तकरार से दूरी बनाए रखें। घर में किसी अतिथि का आगमन संभव है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता और विवेक से कठिन कार्य भी आसानी से निपटा लेंगे।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आएंगे। किसी अनुबंध या सौदे में रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। धन की बचत पर ध्यान दें। पारिवारिक वातावरण शांत और सौहार्दपूर्ण रहेगा। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें, वरना परेशानी हो सकती है। संतान की पढ़ाई या करियर में बड़ा निवेश करने का योग बन रहा है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
काम को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। व्यापार, मेहमानों और यात्रा से लाभ संभव है।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। भाग्य आपका साथ देगा और शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर विचार करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने विवाद या संबंध से अप्रिय समाचार मिल सकता है। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें, धोखा मिलने की आशंका है। धार्मिक स्थल या तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। इंटरव्यू या प्रतियोगिता में अच्छी खबर मिल सकती है। नेटवर्किंग और सेल्स से जुड़े लोगों को विशेष अवसर प्राप्त होंगे। मानसिक सुकून और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा और संतान से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सुनहरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें