वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी पढ़कर आप आने वाली परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं साल 2025 में मूलांक 6 वालों का शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे आने वाला साल अपने लिए कैसा रहने वाला है...
Ank Jyotish Numerology Predictions | वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष एक प्राचीन विज्ञान है, जिसमें अंकों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने का प्रयास किया जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मानता है कि प्रत्येक अंक में विशिष्ट ऊर्जा और कंपन होती है, जो हमारे व्यक्तित्व, व्यवहार, और भविष्य की दिशा को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग (2+3=5) उस व्यक्ति का मूलांक कहलाएगा। इसी तरह, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का कुल योग व्यक्ति का भाग्यांक होता है। जैसे, यदि किसी का जन्म 22 अप्रैल 1996 को हुआ है, तो सभी अंकों का योग (2+2+0+4+1+9+9+6=33; 3+3=6) भाग्यांक होगा, यानी उसका भाग्यांक 6 है।
वार्षिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी के माध्यम से यह समझा जाता है कि किसी विशेष वर्ष में मूलांक और भाग्यांक का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर कैसा रहेगा। इसमें व्यक्तिगत अंकों के आधार पर करियर, स्वास्थ्य, संबंधों और वित्तीय स्थितियों का विश्लेषण किया जाता है। इस विश्लेषण से व्यक्ति आने वाले समय की संभावनाओं और चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकता है। आइए अंक ज्योतिष के माध्यम से समझते हैं कि वर्ष 2025 में मूलांक 9 वालों के लिए शुभ अंक, लकी रंग, और उनकी सफलता के अवसर कैसे रहेंगे। साथ ही यह जानेंगे कि यह वर्ष उनके लिए कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
2 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
मूलांक 9
यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 है। इसका संबंध मंगल ग्रह से होता है। मंगल के प्रभाव के कारण आप साहसी, आत्मनिर्भर, और चुनौतियों का सामना करने वाले व्यक्ति हो सकते हैं। आप साहसिक कार्यों में रुचि रखते हैं और प्रतिस्पर्धात्मक स्वभाव के होते हैं। स्वभाव में क्रोध और आवेश अधिक हो सकता है, जिससे आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। भाइयों और मित्रों के प्रति प्रेम और सहयोगी रवैया रखते हैं, लेकिन कभी-कभी उनसे छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
वर्ष 2025 का मूलांक 9 पर प्रभाव
अंक ज्योतिष 2025 के अनुसार इस वर्ष आप पर मुख्य रूप से 9, 1, 8, और 5 अंकों का प्रभाव रहेगा। अंक 9, 1, और 8 आपके लिए अनुकूल रहेंगे और सकारात्मक परिणाम देंगे। अंक 5 आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस वर्ष आप अधिकांश क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। खासतौर पर तकनीकी क्षेत्र, सुरक्षा सेवाओं, खेल, और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोग उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। यह साल आपके लिए कार्यक्षेत्र में पुरानी परियोजनाओं को पूरा करने और नई जिम्मेदारियां लेने का अवसर लेकर आएगा। लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होंगे, और आपका काम दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ने में सक्षम होगा।
4 of 5
अंक ज्योतिष
- फोटो : adobe stock
वर्ष 2025 की संभावनाएं
आर्थिक मामलों में यह वर्ष लाभप्रद साबित होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ संबंध बेहतर होंगे, हालांकि कभी-कभार तर्क-वितर्क हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक संबंधों में अहंकार से बचना जरूरी होगा। संतुलन बनाए रखने पर व्यक्तिगत जीवन और रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहेगी। हालांकि अंक 9 की प्रमुखता और अंक 5 का सहयोग न मिलने के कारण संतुलन बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। धैर्यपूर्वक काम करना और हर पहलू में संतुलन बनाए रखना इस साल आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
उपाय
हर मंगलवार हनुमान जी को देसी घी में मिला हुआ सिंदूर अर्पित करें। नियमित रूप से, कम से कम मंगलवार के दिन, सुंदरकांड का पाठ करें। गणेश जी की पूजा-अर्चना को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इस वर्ष संतुलन और संयम बनाए रखने से आप अधिकांश क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे और जीवन के विभिन्न पहलुओं में सकारात्मक परिणाम देखेंगे।