फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: कौन सा दिन और रंग आपके लिए रहेगा शुभ, जानें अपनी जन्म तिथि से

Tue, 06 May 2025 04:21 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology: जैसे ज्योतिष में नौ ग्रहों का जिक्र है, ठीक वैसे ही अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक का उल्लेख किया गया है। यह अंक व्यक्ति की जन्म तिथि से तय होता है। 
विज्ञापन
1 of 10
Numerology - फोटो : amar ujala
Numerology: किसी नए काम की शुरुआत, यात्रा, खरीदारी व अन्य मांगलिक कार्य से पूर्व व्यक्ति अपने शुभ रंग और अंक का खास ध्यान रखता है। इसका चयन ग्रहों के आधार पर किया जाता है, जिसका व्यापक प्रभाव व्यक्ति के जीवन सहित उसके काम पर पड़ता है। आसान शब्दों में समझा जाए, तो जैसे ज्योतिष में नौ ग्रहों का जिक्र है, ठीक वैसे ही अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक का उल्लेख किया गया है। यह अंक व्यक्ति की जन्म तिथि से तय होता है। अंक के आधार पर जातक के स्वभाव का पता लगाया जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर समझे तो अगर किसी जातक का जन्म 24 तारीख को हुआ है, तो 2 + 4= 6 उसका मूलांक माना जाएगा। इस मूलांक के स्वामी शुक्र होते हैं, जो सुख-सौभाग्य के कारक है। शुक्र के प्रभाव से इस मूलांक वालों के सुख में वृद्धि होती हैंऔर प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि जन्म तिथि के अनुसार कौन सा रंग और दिन आपके लिए शुभ हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 1
यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1 माना जाएगा। इसके स्वामी सूर्य है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। उनके प्रभाव से जातकों को हर क्षेत्र में सम्मान मिलता है।
शुभ तारीख-1,2,3
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिन- रविवार
विज्ञापन

3 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 2
2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इसके स्वामी चंद्रमा है, जिन्हें मन का कारक माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को मानसिक शातिं प्राप्त होती हैं।
शुभ तारीख- 1, 2, 4
शुभ रंग-सफेद
शुभ दिन- सोमवार

4 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 3
यदि आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो 3 आपका मूलांक होगा। इस मूलांक के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। यह ज्ञान, शिक्षा, विवाह और संतान के कारक ग्रह है।
शुभ तारीख- 3, 6, 9
शुभ रंग- नीला
शुभ दिन-बृहस्पतिवार
विज्ञापन

5 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 4
अंक ज्योतिषियों के मुताबिक  4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इसके स्वामी राहु है।
शुभ तारीख- 4, 13, 22
शुभ रंग- भूरा रंग
शुभ दिन- सोमवार, शनिवार
विज्ञापन

6 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 5
अगर 5, 14 या 23 तारीख को आपका जन्म हुआ है, तो अंक गणना के मुताबिक 5 आपका मूलांक है। इसके स्वामी बुध ग्रह है, जिन्हें बुद्धि, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है।
शुभ तारीख- 5, 14
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिन- गुरुवार
विज्ञापन

7 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 6
अंक ज्योतिषियों की मानें तो 6 और 15  तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इसके स्वामी शुक्र है, जिसे ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। यह सुख-सौभाग्य, धन, वैभव और प्रेम के कारक है।
शुभ तारीख- 6, 24
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिन- शुक्रवार

8 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 7
7, 16, या 25 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 7 माना जाता है। इस मूलांक वालों के स्वामी केतु, जो जातक को रचनात्मक बनाते हैं। 
शुभ तारीख- 16, 25
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिन- सोमवार

9 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 8
माना जाता है कि 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि है, जो न्याय के कारक है। ज्योतिष में शनि को न्यायाधीश का दर्जा प्राप्त है। 
शुभ तारीख- 26
शुभ रंग- काला 
शुभ दिन- शनिवार
विज्ञापन

10 of 10
Numerology - फोटो : adobe stock
मूलांक 9
अंक ज्योतिषियों के मुताबिक 9, 18 या 27 तारीख जन्में लोगों का मूलांक 9 है। इसके स्वामी ग्रह मंगल है, उन्हें ग्रहों का सेनापति भी रहते हैं। मंगल साहसी और ऊर्जावान के कारक है। 
शुभ अंक- 9,
शुभ रंग-लाल
शुभ दिन- मंगलवार

Shani Gochar 2025: शनिदेव चलेंगे मीन राशि में सीधी चाल, इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Kendra Trikon Rajyog: केंद्र त्रिकोण राजयोग से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा फायदा


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें