फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष 8 नवंबर: मूलांक 2 और 3 वालों की चमकेगी किस्मत, जानें प्यार, पैसा और करियर का हाल

Sun, 08 Nov 2026 07:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

08 नवंबर 2026 का अंक ज्योतिष पढ़ें। जानें मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, क्या होगा शुभ अंक और किसे मिलेगा भाग्य का साथ।
विज्ञापन
1 of 10
08 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish 08 November 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसका मूलांक निकाला जाता है, जिसका संबंध उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन में होने वाली घटनाओं से माना जाता है। हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है और ग्रहों के प्रभाव से इसके जातकों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 08 नवंबर 2026 का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए सफलता, धन लाभ और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ लोगों को अपने कामकाज और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति, प्रेम जीवन और पारिवारिक मामलों में आज का दिन कैसा रहने वाला है, यह जानना भी दिलचस्प होगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके मूलांक के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं और कौन सा शुभ अंक आपके लिए भाग्यशाली रहेगा, तो आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 तक का आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। अपनी समझदारी, आत्मविश्वास और सूझबूझ से आप हर काम को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।शुभ अंक - 10
शुभ रंग - केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज आप मानसिक तनाव और बेवजह की चिंताओं से राहत महसूस करेंगे। मनोरंजन, प्रेम और खुशियों से भरा दिन रहेगा। मनचाही चीज मिलने के योग हैं, लेकिन सफलता को स्थायी बनाने के लिए धैर्य और मेहनत जरूरी होगी।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - हल्का हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार में अच्छे लाभ के संकेत हैं। परिवार के बड़े बेटे का सहयोग आपके कारोबार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। शेयर बाजार में निवेश के अवसर मिल सकते हैं। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष उपलब्धियों वाला रहेगा।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज कुछ पुरानी परेशानियां दोबारा सामने आ सकती हैं। कंप्यूटर, मशीनरी और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों को अपने काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। खानपान में लापरवाही न करें, पेट या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - कत्थई
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज नए लोगों से मुलाकात होगी और उनकी संगति आपको पसंद आएगी। कार्यक्षेत्र में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। हालांकि परिवार के किसी सदस्य के साथ छोटी बात पर मतभेद हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है। मानसिक उलझन और कामकाज का दबाव महसूस होगा। व्यापार में नुकसान की आशंका बन सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हल्का नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप खुद को स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। आपकी कार्यक्षमता और निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आपके सामने कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ और हिम्मत से आप हर मुश्किल का समाधान निकाल लेंगे। आपकी विनम्र वाणी और व्यवहार से बिगड़े काम भी बन सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने के अच्छे संकेत हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें