फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: नौकरी-निवेश को लेकर इन मूलांक वालों की बढ़ेगी परेशानियां, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 04 Jul 2026 07:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Numerology Prediction 4 July: अपने मूलांक से जानें कैसा रहेगा दिन ? और क्या कहता है आपका करियर-व्यापार
विज्ञापन
1 of 9
4 July Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आज आप शेयर बाजार या किसी नई योजना में निवेश करने का विचार बना सकते हैं। शिक्षकों के लिए दिन खास उपलब्धियां लेकर आ सकता है। इसके अलावा नए दोस्तों की संगति आपको अच्छी लगेगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन

2 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
किसी नए अवसर को लेकर उत्साह बढ़ सकता है। इसके अलावा दिन थोड़ा कुछ परेशानियां भी लेकर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के साथ छोटी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपको अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने और आत्मविश्वास के दम पर दूसरों को प्रभावित करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

3 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
मूलांक 3 वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। माना जा रहा है कि, आज आप किसी खास व्यक्ति या करीबी के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने जैसी अच्छी खबर मिलने के योग हैं। जल्दबाजी में कोई बात कहने से बचें क्योंकि शब्दों का असर गहरा हो सकता है। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - हरा

4 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
मूलांक 4 वालों के लिए दिन खास रहेगा। आपकी सोच और निर्णय क्षमता आज दूसरों को प्रभावित करेगी। नेतृत्व क्षमता के कारण समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। वहीं रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने प्रेम और अपनापन को खुलकर दिखाएं।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - केसरिया
विज्ञापन

5 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
अपनी या दूसरों की जरूरत से ज्यादा आलोचना करने से बचें। दिन की शुरूआत में किसी से विवाद होने की आशंका है। आज भावनाओं का असर अधिक रहेगा और छोटी-छोटी बातें भी दिल को छू सकती हैं। परिवार के साथ बिताया समय मन को सुकून देगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

6 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
किसी पुराने दोस्त या जीवनसाथी से बातचीत करने पर मन को शांति और सुकून मिलेगा। काम की गति थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन मानसिक संतुलन बना रहेगा। पुरानी यादें आज चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं।
शुभ अंक - 19
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

7 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आज बेहद जरूरी रहेगा। आज आपके विचार कई लोगों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। बातचीत करते समय कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें, वरना अनावश्यक विवाद बढ़ सकता है। धैर्य और समझदारी से परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग - भूरा

8 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
अपने पुराने अनुभवों से सीखी गई बातों को दूसरों के साथ साझा करना आपको खुशी देगा। किसी जरूरतमंद को सही मार्गदर्शन देने का अवसर मिल सकता है। 
शुभ अंक - 18
शुभ रंग - सुनहरा
विज्ञापन

9 of 9
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज का दिन आत्मचिंतन और भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए उत्तम रहेगा। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर भरोसा रखें और उसी के अनुसार आगे बढ़ें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने से मन को शांति मिलेगी।
शुभ अंक - 29
शुभ रंग - सफेद

 

Ghost Dream: क्या आपको भी आते हैं डरावने सपने? जानें भूत-प्रेत के सपने किस बात का संकेत देते हैं

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें