फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 31 अक्तूबर: मूलांक 1 वालों की आज बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें आपके लिए कैसा रहेगा पूरा दिन

Fri, 30 Oct 2026 04:51 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Ank Jyotish: 31 अक्तूबर 2026 का अंक ज्योतिष जानें और समझें कि आज आपका मूलांक दिन को किस तरह प्रभावित कर सकता है। यहां पढ़ें सभी 1 से 9 तक के मूलांक वालों का भविष्यफल और जानें दिनभर के लिए शुभ अंक के संकेत।
 
विज्ञापन
1 of 10
Aaj Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish 31 October 2026: आज का दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांक वालों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को सफलता और नए अवसर मिलेंगे, तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ मूलांक के जातक नई शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको किन बातों का ध्यान रखना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी परेशानी लेकर आ सकता है। व्यवसाय में छोटी-सी चूक भी परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप हर काम सतर्कता और सावधानी के साथ करें। वहीं, रिश्तों में तनाव कुछ बढ़ता हुआ महसूस होगा।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुखद माहौल बना रहेगा। व्यापार में सफलता से जुड़े सभी प्रयासों का फल मिलेगा। पुराने मित्रों और रिश्तेदारों से संपर्क बढ़ सकता है। वहीं, आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आपकी कई समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
अपनों का प्रेम और सहयोग भरपूर मात्रा में आपको मिलने वाला है। कोई भी काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जुटाना फायदेमंद रहेगा। वहीं, व्यापार में धैर्य और संयम बनाए रखें। इसके अलावा करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आज का दिन कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, निवेश से मनचाहा लाभ आपको प्राप्त होगा और पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता भी कम होगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5
दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप नौकरी बदलने की योजना बना सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6
आज मीठी-मीठी बातें करने वाले लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिल सकता है। साथ ही, आपको अपने साथी के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- लेमन

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 7
परिवार में विवाह से जुड़ी कोई शुभ खबर मिलने की संभावना है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करने से बचें और कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- नारंगी

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
रिश्ते को लेकर कोई गंभीर चर्चा हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में किसी खास व्यक्ति के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। हालांकि, पारिवारिक स्तर पर कुछ मतभेद भी सामने आ सकते हैं। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9
आज विरोधियों के मुकाबले आपकी स्थिति मजबूत रह सकती है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। आपके प्रयासों को सराहना भी मिल सकती है। व्यापार में लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं में भी गति आ सकती है।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- पीला

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें